Greater Noida: थाना दादरी पुलिस द्वारा छात्र की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुलिस ने बताया कि 27 फरवरी को थाना दादरी पर यश मित्तल के हॉस्टल मे न मिलने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल केस दर्ज किया गया था। इसके बाद छात्र यश मित्तल की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसके साथ ही छात्र की यूनिवर्सिटी के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो यश मित्तल मोबाइल पर बात करते हुए निकलते हुए दिखायी दिया और अपनी मर्जी से एक कार मे बैठकर जाते हुए नजर आया।
पार्टी में विवाद के बाद गला दबाकर की हत्या
यश मित्तल की सीडीआर का अवलोकन करने पर कुछ संदिग्ध नम्बर पाये गये, जिनमे से एक नम्बर रचित नागर निवासी मोहल्ला तिगरिया अमरोहा का पाया गया। यश मित्तल की बरामदगी के लिए जनपद गजरौला में ऑपरेशन चलाकर सर्विलांस टीम की मदद से रचित को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की गयी। इस पर रचित ने बताया कि दिनांक 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन करके पार्टी करने के लिए यूनिवर्सिटी के बाहर बुलाया गया था। जिसके बाद हम लोग यश मित्तल को लेकर तिगरिया अमरोहा के जंगलो में गये। वहां पर बैठकर हम सब ने पार्टी की। रचित ने बताया कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मैंने व मेरे साथियों ने गुस्से मे आकर यश मित्तल की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद करीब 5 से 6 फीट का गड्ढा खोदकर यश मित्तल के शव को गाड़ दिया था।
यश के मोबाइल से मांगी फिरौती
रचित नागर की निशादेही पर थाना दादरी व गजरौला पुलिस ने यश मित्तल के शव को तिगरिया अमरोहा के जंगल से गड्ढे से बरामद किया गया। रचित नागर ने अपने अन्य साथियों का नाम सुमित, सुशांत, शिवम और शुभम चौधरी बताया। पुलिस व परिजनो को गुमराह करने के लिए दिनांक 27 को यश मित्तल के मोबाइल से मैसेज करके फिरौती की मांग की गयी थी।
एक आरोपी अभी भी फरार
इसके बाद बुधवार को थाना दादरी पुलिस यश मित्तल की हत्या करने वाले सुमित, सुशांत, शिवम कोमुठभेड़ के दौरान ज्यू-1 से डाढा गोल चक्कर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। वहीं, फरार वांछित आरोपी शुभम चौधरी की तलाश जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025