Noida: नोएडा सेक्टर 39 में शुक्रवार को दिनदहाड़े एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज भान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मन्नू और धीरज मान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
मान गैंग के दोनों सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों आरोपी कपिल महान गैंग के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और कपिल ने जेल से बैठकर सूरजभान की हत्या कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक सूरज के भाई की गैंग से दुश्मनी के चलते हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक सूरज दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मां का भाई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रवेश मां पर कुछ समय पहले उनके दिल्ली के गांव में आपसी विवाद में दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगा था। इसी हत्या का बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की गई है।
पुलिस कर रही जांच
वहीं, नोएडा पुलिस मृतक सूरज मान के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। जिस तरह से दिल्ली के गैंगस्टर के बीच तनातनी है, उसके बाद नोएडा पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि सूरज को कितनी गोलियां मारी गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025