Mumbai: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर शनिवार सुबह 5 बजे तीन राउंड फायरिंग की गई है। बाइक पर आए अज्ञात व्यक्ति ने हवा में कई फायरिंग की और भाग गया। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
लॉरेंस बिश्नोई कई बार दे चुका है धमकीः मुंबई पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया हुआ है। पुलिस का कहाना है कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है, लेकिन उनका गैंग बाहर है और गोल्डी बराड़ भी बाहर है। इसी गैंग ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवाई है। मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच कर जांच की है।इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
सीएम शिंदे ने फोन पर की बातः वहीं, बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं हैं। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर की बात की है। सीएम ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है।
सलमान के पिता सलीम खान को फिर मिली धमकी 18 सितंबर की सुबह सलीम खान रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी एक आदमी गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की ओर स्कूटर चला रहा था और उसके पीछे बुर्का पहने एक महिला बैठी थी। उसने सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

Salman khan Father Salim Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोली चलाई गई थी। अब कुछ ही महीने बाद उनके पिता सलीम खान को बुर्का पहने एक महिला ने धमकी दी है। 18 सितंबर को, जब सलीम खान सुबह की सैर के लिए निकले थे, एक अज्ञात महिला उनके पास आई और धमकी दी लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बता दे कि पूरा मामला 18 सितंबर का है। जब सलमान खान के पिता सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह की सैर के लिए निकले थे। इस दौरान स्कूटर सवार महिला सलीम खान के पास पहुंची और धमकी देकर भाग गई। दरअसल, महिला ने बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल इस महिला के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी की मदद से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया…

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी छोटा-मोटा अपराधी है। लेकिन कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं है, साथ ही मुंबई पुलिस ने बुर्का पहने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि स्कूटी चला रहे शख्स की गर्लफ्रेंड बुर्के वाली महिला थी और अपना प्रभाव जमाने के लिए उसने बॉलीवुड के सुल्तान को धमकी देने की योजना बनाई। फिलहाल पुलिस हर तरफ से पूछताछ कर रही है। दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। दरअसल इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाई थी। इससे पहले सलमान के घर और फार्महाउस पर छापेमारी हुई थी।
मुंबई से बाहर हैं भाईजान…

आपको बता दे कि सलमान अभी शहर में नहीं हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया। इस बात की काफी संभावनाएं हैं, कि सलमान आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए है। जब अभिनेता शहर में न हो,उस वक्त लॉरेंस बिश्नोई का उनके पिता सलीम खान को यूं धमकी देना भाईजान के फैन्स को परेशान कर रहा है। यह पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर्स ने सलमान खान के परिवार को धमकी दी है। काफी सालों से ये सिलसिला चला आ रहा है।
सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं…

सलीम खान अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकलने को लेकर भी वह विवादों में फंस चुके हैं। फिर वह कहते हैं कि वह 40 साल से सुबह की सैर पर जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लोअर बैक में दिक्कत है और डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है।
लॉरेंस बिश्नोई को सलमान से क्या दिक्कत है?

सलमान और लॉरेंस के बीच विवाद 1998 से चल रहा है। उसी साल एक्टर का नाम काले हिरण के शिकार मामले में आया था। इसके बाद से बिश्नोई समुदाय के भीतर सलमान का विरोध जारी है। लॉरेंस के अनुसार उनके समाज में हिरण को भगवान माना जाता है। काले हिरण की पूजा की जाती है। काले हिरण के शिकार मामले में जब सलमान का नाम आया तो गैंगस्टरों ने सलमान को धमकियां देनी शुरू कर दीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025