Noida: थाना सेक्टर-126 पुलिस ने आटो, टैम्पों व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को चोर के पास से 9 चोरी के मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुआ है।
10 जनवरी को महिला का छीना था मोबाइल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक महिला ने थाना सेक्टर 126 पर तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी को उसका मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
9 मोबाइल फोन बरामद
थाना सेक्टर 126 पुलिस ने शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आटो, टैम्पों व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले प्रवीन गुप्ता उर्फ बॉबी को सेक्टर 94 के पास पुस्ता रोड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से शिकायतकर्ता के मोबाइल समेत 9 मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन गुप्ता उर्फ बोबी संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025