Noida: थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी के 6 मोबाईल फोन बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने रविवार को डी पार्क के पास 1 मोबाइल फोन चोर गिरफ्तार किया गया है।
सेक्टर 59 से चोरी किया था आईफोन
जानकारी के मुताबिक कर्मवीर मण्डल उर्फ कर्मा शातिर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में मौका पाकर राह चलते व्यक्तियों से उसका मोबाइल चोरी कर लेता था। पुलिस की पूछताछ में कर्मवीर ने बताया कि 27 अगस्त को आईजोन सेक्टर 62 के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से एक मोबाइल चोरी किया है, इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज था। अन्य मोबाईल अलग-अलग जगहों से चोरी किया है। करीब 10-12 दिन पहले आईफोन को सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास बने शौचालय से चोरी किया था। इसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज है।
Noida: थाना बादलपुर पुलिस ने एक वेयरहाउस के पार्सल में से धोखाधड़ी कर मोबाइल निकाल लेने वाले 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर निकाले गये 19 मोबाइल बरामद हुए हैं।
अच्छैजा गेट के पास आरोपी हुए गिरफ्तार
बादलपुर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग की सहायता से सन्नी, शिवम शर्मा, नीरज और दुष्यन्त को अच्छैजा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से वर्ड सोल्यूशन कम्पनी के मोबाइल पार्सल में से धोखाधड़ी कर निकाले गये कुल 19 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।
पैकेट खोलकर निकाल लेते थे मोबाइल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। अच्छेजा ग्राम थाना बादलपुर स्थित वर्ड सोल्यूशन कम्पनी में माल ढोने वाली गाड़ी चलाने का काम करते थे। माल को ले जाते समय रास्ते में पैकेट खोलकर कुछ मोबाइल निकालकर शेष पैकेटों को उसी तरह सील पैक करके उसे गन्तव्य स्थान तक पहुंचा देते थे। निकाले गये मोबाइलों को अपने पास रखते थे। बाद में उन फोन को अपने परिचित लोगों को चलाने के लिये दे देते थे।
Noida: थाना सेक्टर-126 पुलिस ने आटो, टैम्पों व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को चोर के पास से 9 चोरी के मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुआ है।
10 जनवरी को महिला का छीना था मोबाइल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एक महिला ने थाना सेक्टर 126 पर तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी को उसका मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
9 मोबाइल फोन बरामद
थाना सेक्टर 126 पुलिस ने शनिवार को लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आटो, टैम्पों व ई-रिक्शा में बैठी सवारियों का मोबाइल फोन चोरी करने वाले प्रवीन गुप्ता उर्फ बॉबी को सेक्टर 94 के पास पुस्ता रोड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से शिकायतकर्ता के मोबाइल समेत 9 मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन गुप्ता उर्फ बोबी संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है।
Noida: नोएडा पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश सोनू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, चोरी के 12 मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश नोएडा एनसीआर में रात में घूमकर घरों से मोबाइल चोरी करता था।
बाइक से उतरकर पुलिस पर की फायरिंग
नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल के अनुसार, शनिवार देर रात थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा दादरी मेन रोड की तरफ चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार रुका नहीं और तेजी से पुस्ता रोड की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा शक होने पर पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा आपने आपको घिरता हुआ देखकर मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद
घायल बदमाश की पहचान सोनू (28) निवासी ग्राम नगला चरण दास के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस और चोरी के 12 मोबाइल फोन मिले है। गिरफ्तार सोनू घूम-फिरकर एनसीआर क्षेत्र में रात के समय खुले कमरों, छत व अन्य जगह पर सोते हुए लोगों के मोबाइल फोन चोरी करता है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरी, छिनैती और साइबर अपराध के मामले प्रतिदिन सामने आते हैं। नोएडा पुलिस लगातार चोर और साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करती रहती है। इसके साथ ही शातिर अपराधियों को लंगड़ा कर गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन बदमाश और चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आसपास से जिलों के अपराधी नोएडा में आकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नोएडा में फोन और चेन स्नैचिंग तो आम बात है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शायद ऐसा ही कोई दिन हो जब चोरी और छिनैती न हो। वहीं, पुलिस भी प्रतिदिन चेकिंग के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर रहीहै।
Noida: वेयरहाउस से मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों से नोए पुलिस की मुठभेड़ हई। जिसमें पुलिस की एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने पीछा को तो शुरू की फायरिंग
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने फेस 3 थाना शनिवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार तेजी से भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बाइक सवार गिर गए और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश पुष्पेंद्र के पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस ने दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा और चोरी किए गए लाखों रुपए के 30 मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है।
नोएडा और एनसीआर में चोरी और लूट करते थे
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को देते हैं। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025