Noida/Greater Noida: थाना फेस 3 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से दो मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई है। शुक्रवार को फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मोबाइल छिनैती करने वाले विष्णु राय पुत्र ऋषिकेश राय व तस्लीम पुत्र सलीम को गढी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

पटाखे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
इसी प्रकार दादरी पुलिस ने शनिवार को श्याम कुमार मय 43 कार्टून पटाखे के साथ मोहल्ला ठाकुरान स्थित गोदाम से गिरफ्तार किया है। श्याम कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी अवैध रूप से पटाखे का कारोबार रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।
Greater Noida: सेंट्रल नोएडा पुलिस और मोबाइल स्नेचर में एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सेक्टर 63 थाना पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पतल भर्ती कराया है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर-63 पुलिस और स्नैचिंग करने वाले बदमाश के बीच अलसुबह पुलिस मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश दीपक राय को बहलोलपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से सटे हुए ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया गया था। जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से 6 स्नैचिंग किये हुए मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, 1 अवैध, कारतूस बरामद हुए है।
दिल्ली में 20 और नोएडा में 10 केस दर्ज
मीडिया सेल के अनुसार, घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी शातिर किस्म का अंतर्राज्यीय चोर/मोबाइल स्नैचर है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में 20 और नोएडा में 10 केस दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल में से 1 मोबाइल महिला पत्रकार का मिला है। जो बदमाश ने 1 सितंबर को रात्रि में सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास से छीन लिया था। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-63 नोएडा पर एफआईआर दर्ज था।
Noida: नोएडा और एनसीआर राहगीरों से लूटपाट करन वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूट के 9 मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
गिरोह में नाबालिग भी था शामिल
मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पर मोबाइल स्नैचिंग की 2 घटनाओं से सम्बन्धित पीड़ितों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। विवेचना के दौरान थाना सेक्टर-126 नोएडा की गठित पुलिस टीम द्वारा करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर लुटेरों की पहचान की गई। इसके बाद रविवार को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-126 नर्सरी के पास से मोटरसाइकिल पर सवार सचिन पुत्र पन्नालाल और अंकित कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही एक नाबालागि आरोपी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी लूट के माल को इक्ट्ठा कर दिल्ली बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे।
9 मोबाइल, बाइक और तमंचा बरामद
मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1 मोबाइल फोन, लूटे गये फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में UPI एक्टिवेट कर निकाले गये 80 हजार रूपयों से खरीदा गया 01 आईफोन, सेक्टर-98 नोएडा से लूटा गया 1 मोबाइल फोन, महामाया फ्लाईओवर के पास से लूटा गया 1 मोबाइल फोन सहित लूटे गये कुल 09 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके साथ ही चोरी की गई बाइक 1 हजार रूपये नकद बरामद हुये है। सचिन के कब्जे से तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। इनके द्वारा नोएडा में की गई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी की जा रही है ।
बाइक पर सवार होकर छीनते थे फोन
डीसीपी ने बताया कि पुलिस की पूताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों मिलकर नोएडा में जगह-2 से मोबाइल फोन छीनते है। छीने हुए मोबाइल को बेचकर अपनी मौज मस्ती व जरूरत में पैसों को इस्तेमाल करते है। तीनों स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल व एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को फोन छीनने में इस्तेमाल करते है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर घूम-घूमकर ऐसे लोगों को चिन्हित करते है, जो सड़क पर फोन पर बात करते हुये जा रहे हों। जिस पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति मोबाइल फोन छीनने का काम करता है। छीने हुए फोन दिल्ली में बेच देते है। छीने हुये मोबाइल के UPI आदि को एक्टिवेट करने का प्रयास करते हैं। और जिस फोन में यू.पी.आई. एक्टिवेट हो जाती है उसका पैसा निकालकर अपनी मौज मस्ती व जरूरत की चीजें खरीद लेते हैं।
Noida: नोएडा में फेज 3 थाना पुलिस और चार शातिर बदमाशों से देर रात में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि एक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान को लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पकड़े गए चारों बदमाशो के कब्जे से 8 हजार रुपए, तीन तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट के 14 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगो से मोबाइल छीन कर फरार हो जाते थे।
गढ़ी गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़
एसीपी दीक्षा सिंह के मुताबिक, थाना फेस 3 पुलिस की टीम सोमवार देर रात गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइकसवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो छिजारसी निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह, चोटपुर कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम मौर्य और विपिन शर्मा गोली लगने से घायल हो गए। जबकि सुधीर गुप्ता को कांबिंग के दौरान पकड़ा लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ नोएडा दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025