NOIDA: काफी दिनों से प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बड़ी संख्या में सोमवार को विधायक पंकज सिंह के आवास पर पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। प्राधिकरण में सुनवाई नहीं होने पर किसानों ने विधायक के आवास के सामने पहुंचे और मांगों को रखा।
किसानों से मिले विधायक पंकज सिंह
जब किसान विधायक के आवास पर पहुंचे तो उस वक्त वो वहां मौजूद थे। किसानों की बात सुनने विधायक तत्काल किसानों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने उन्हें आश्वसन दिया कि उनकी मांगों को अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही समाधान का भी प्रयास किया जाएगा।
समझौता पूरा नहीं हुआ तो किसानों के आंदोलन का करूंगा नेतृत्व: पंकज सिंह @PankajSinghBJP pic.twitter.com/Lx8MfbkMKv
— Now Noida (@NowNoida) August 21, 2023
'नहीं सुने तो मैं धरने का करूंगा नेतृत्व'
किसानों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले भी किसानों की मांग को मजबूती से उठाया है और उसका समाधान भी करवाया है। किसानों को भरोसा देते हुए विधायक बोले जिन मांगों को लेकर किसान उनके पास आए हैं, उन्हें प्राधिकरण के आला अफसर के सामने रखा जाएगा। अगर अफसरों ने उनकी बात नहीं मानी तो वो खुद किसानों के धरने का नेतृत्व करेंगे।
प्राधिकरण के अफसरों के सामने मजबूती से रखूंगा किसानों की मांगः पंकज सिंह @CeoNoida pic.twitter.com/o2CAwyhhuE
— Now Noida (@NowNoida) August 21, 2023
क्या है किसानों मांग?
किसान पिछले कई दिनों से प्राधिकरण के सामने धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें 10 परसेंट का प्लाट दिया जाए। साथ ही आबादी का भी पूरी तरह से समाधान हो। जिस पर विधायक ने कहा कि उनकी सभी मांगों का 15 दिन के भीतर समाधान किया जाएगा।
किसानों को समझाने पहुंचे पुलिस अधिकारी
बड़ी संख्या में किसानों के विधायक आवास पर पहुंचने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया। डीसीपी हरीश चंद्र और एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा खुद विधायक आवास पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास करते दिखाई दिए। किसानों ने आवास के सामने सड़क को घेर प्रदर्शन किया।
Lok Sabha Election 2024: कसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने के बाद भाजपा जगह-जगह चुनावी प्रचार में लगी हुई है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अयोध्या में प्रेस वार्ता की। साथ ही जनसंपर्क भी किया।
इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 जनवरी से चले अभियान में कुल 15 लाख सुझाव आए। इस सुझाव के जरिए ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने, 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल करने, 3 करोड़ नए पक्के घर बनाने का वादा किया गया है।
विधायक पंकज सिंह ने कहा कि, भाजपा का संकल्प यही है कि सभी को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सस्ती गैस पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाने, युवाओं के लिए तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र आने वाले पांच सालों का नहीं बल्कि 2047 का रोडमैप है।
बता दें कि, विधायक पंकज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में लोगों से वोट मांग ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा को एक बार फिर से सांसद चुने, ताकि शहर का और भी ज्यादा विकास हो सके।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025