Noida: नोएडा में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसके फरार साथी की तलाश में जुट गई है।
गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार इनाम घोषित
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने गोली चलाई तो 25 हजार का इनामी बदमाश प्रकाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जबकि इसका साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाशी की लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
लूटे हुए 4 मोबाइल बरामद
एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश प्रकाश दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई लूट की घटनाओं को दे चुका है। इसके ऊपर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूटे हुए 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025