Noida: इस समय पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी में इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी व्याकुल हैं। ऐसे में लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
इस बार अधिक दिन चलेगी लू
आईएमडी के मुताबिक के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है।
यहां सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर-उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात में मई में पांच से आठ अतिरिक्त दिन लू चलने का अनुमान है।मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल में औसत न्यूनतम तापमान (22 डिग्री सेल्सियस) 1901 के बाद से सबसे अधिक था। इस दौरान तूफान की आवृत्ति औसत से कम रही। इस वजह से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में तापमान अपेक्षाकृत अधिक था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025