उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर एक 50 हजार के इनाममी बदमाश को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वो पुलिस कस्टडी के फरार हो गया था, जिसके बाद मथुरा पुलिस की कई टीमें सर्च अभियान में लगी थी।
50 हजार का इनामी बदमाश ढेर
मथुरा में थाना शेरगढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर 50 हजार के इनामी बदमाश मनोज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मनोज कल पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसे ढूढने में कई पुलिस टीमें लगी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ थाना शेरगांव इलाके के सेही रोड पर हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर बदमाश मनोज को मार गिराया।
लूट और रेप के मामले में फरार चल रहा मनोज
जानकारी के मुताबिक, मनोज लूट और रेप के मामले में फरार चल रहा था। 30 मई की रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। लेकिन 31 मई को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फिर सर्च अभियान के दौरान पुलिस और उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मनोज पर एक वृद्व महिला के साथ रेप और लूट करने का आरोप था। वह इस मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने क्या कहा?
मुठमेर में मनोज की मौत को लेकर एसएससी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि मनोज बहुत ही शातिर बदमाश था। वह लूट व बलात्कार के मामले में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, कस्टडी से वह फरार हो गया था। मथुरा पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं, तभी मुठभेड़ के दौरान मनोज ढेर हो गया।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना कोतवाली के भाटवाड़ा में 4 दिन पहले राह चलती लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। रास्तें पर मौजूद लोगों से बिना डरे बदमाश में लड़की को बैड टच किया था। जिसपर पुलिस ने पड़ताल की बात कही थी, जिसके बाद 4 दिन लगातार मॉनिटरिंग करने के बाद पुलिस ने 45 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रास्ते पर चलती लड़की के की थी छेड़छाड़
रास्ते पर चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूरी घटना का एक सीसीटीवी वायरल हुआ था। इसमें एक लड़की सड़क से गुजरती दिख रही थी। लड़की के पीछे एक व्यक्ति आता है। सरेआम लड़की को पीछे से बेडटच करता हुआ निकल जाता है। लड़की उस पर चिल्लाती है लेकिन आरोपी अंदर गली में घुस जाता है। मामले का वीडियो सामने आया, तो पुलिस ने एक्शन लिया।
45 साल का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मुकदमा कर लिया है। जेल भेजने की तैयारी है। पुलिस जब आरोपी को पकड़कर लाई तो वो पुलिस के सामने रोता रहा। उसने कहा- गलती हो गई। माफ कर दिया जाए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था। विशाल पुत्र अरविंद ठाकुर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के भामौरी गांव में 5 जुलाई को एक युवक की हत्या हुई थी, जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सरधना पुलिस ने मामले में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं।
क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना सरधना के भामौरी गांव में बीते 5 जुलाई को कृष्णा ( 17 साल) की हत्या कर दी गई थी। प्लान बनाकर अभियुक्त सौरभ और अभियुक्त मोहित ने मृतक कृष्णा के सिर पर गोली मारी। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्तों ने कहासुनी के दौरान पहले मारने की धमकी दी थी।
क्या थी रंजिश की वजह?
पुलिस ने बताया कि एक खाली पड़े मकान में शराब पीने के मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। तब अभियुक्तों ने मृतक को मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद प्लान बनाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
गांव में ही खरीदा हथियार
पुलिस ने शुरुआती पूछताछ में पता लगाया कि अभियुक्तों ने गांव में ही एक व्यक्ति से घटना में प्रयुक्त हथियार खरीदा था। जिसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा और बाइक बरामद की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025