एक्टर शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जो कि फैंस को काफी परेशान करने वाली है। जी हां किंग खान अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख को डीहाइड्रेशन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। प्राइमरी ट्रीटमेंट शाहरुख को दिया जा चुका है। जल्द ही उनके डिस्चार्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
डॉक्टरों ने शाहरुख को दी आराम करने की सलाह
21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था। इस मुकाबले में KKR ने बाजी मारी और चौथी बार फाइनल में एंट्री की। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन से अहमदाबाद में आए थे। मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फैन्स का आभार भी जताया था। इसके बाद देर रात में वो अपनी टीम के साथ अहमदाबाद के एक पांच सितारा होटल पहुंचे थे। जहां उनका टीम के साथ भव्य स्वागत भी किया गया था। इसके बाद आज यानी 22 मई की सुबह शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दोपहर 1 बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने शाहरुख को कुछ समय आराम करने के लिए कहा है। IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा। यदि तबीयत ठीक रही तो शाहरुख इस खिताबी मुकाबले में भी नजर आ सकते हैं। बता दें कि आज सुहाना खान का बर्थडे भी है। सुहाना अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वो शाहरुख के साथ अहमदाबाद में ही हैं। अहमदाबाद में इस समय अबराम खान और आर्यन खान भी हैं जो पापा शाहरुख की देखभाल कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025