लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान आज संपन्न हो गए। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।
13 राज्यों में औसत मतदान 64.21 फीसदी रहा
13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर औसत मतदान 64.21 फीसदी रहा है। जबकि असम में 70.66, बिहार में 53.03, छत्तीसगढ़ में 72.13, जम्मू-कश्मीर में 67.22, कर्नाटक में 63.90, केरल में 63.97, मध्यप्रदेश में 54.42, महाराष्ट्र में 53.51,मणिपुर में 76.06, राजस्थान में 59.19, त्रिपुरा में 76.23, उत्तर प्रदेश में 52.64, पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी मतदान हुआ।
त्रिपुरा में सबसे ज्यादा तो यूपी में सबसे कम वोटिंग
आपको बता दें कि 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। इसके बाद सिर्फ वे लोग जो लाइन में लगे हुए हैं, वे ही वोट डाल सके। 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 76.23% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 53% के आसपास मतदान हुआ।
मणिपुर में कांग्रेस ने लोकतंत्र हाईजैक होने का आरोप लगाया
वहीं मतदान के दौरान मणिपुर के उखरुल से एक वीडियो सामने आया, जिसमें कुछ संदिग्ध एक बूथ के अंदर घुस आए। कांग्रेस ने लोकतंत्र हाईजैक होने का आरोप लगाया। इससे पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। तो दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई। आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी। आपको बता दें कि 2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025