Greate Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुबह होते ही भीषण आग लग गई। चार मूर्ति गोल चक्कर के पास मार्केट में स्थित ढाबे सहित कई दुकानों में लगी भीषण आग से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। अगर समय से दमकल की गाड़ियां पहुंच जाती तो शायद इतनी आग नहीं भड़कती और कई दुकानों को बचाया जा सकता था।

8 दुकानें जलकर हुईं स्वाहा
जानकारी के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी चार मूर्ति गोल चक्कर के पास पहले एक ढाबे में आग लगी। जिसने देखते ही देखते कई ढाबों और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊची लपटें उठने लगी। ढाबों के अंदर कमर्शियल गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिसके फटने से आग तेजी से भड़की। सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सबसे पहले अंदर रखे हुए कमर्शियल गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
10 गाड़ियों ने मिलकर बुझाया आग
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अग्निकांड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे मिली थी। जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि छह ढाबों और दो दुकानों में आग लगी है। आग भीषण थी। इसलिए 10 गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
आखिर क्यों बार-बार लग रही आग?
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में आए दिन आग लगने की घटनाओं से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में चर्चा है कि फायर डिपार्टमेंट की ओर से जांच पड़ताल नहीं की जाती है। इसके लिए अधिकतर लोग बिना फायर एनओसी के कॉमर्शियल उद्योग चला रहे हैं। जिनके पास आग बुझाने और कंट्रोल करने के उपाय नहीं है। गनीमत रही कि यह अग्निकांड सुबह हुआ, नहीं तो कई लोग चपेट में आ सकते थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025