Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पार्टी लगातार जनसभाएं कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में वोट डालने की जनता से अपील की। इसके बाद वह सिंकदराबाद में स्थित भटौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मलूक नागर भी मौजूद रहे।
जनसभा को किया संबोधित
इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, "विपक्ष कह रहे हैं कि मैं पलट गया हूं, लेकिन मैं पलटा हूं या फिर पटक रहा हूं, यह आपको तय करना होगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रतन मिला तो उन्हें सहन नहीं हुआ,उन्होंने फैसले का कोई स्वागत नहीं किया। उनके बयान आप लोगों ने भी देखें होंगे, ऐसे में अब मैं आपसे ज्यादा क्या ही कहूं। इतना कह सकता हूं कि साइकिल और हैंडपंप की कोई तुकबंदी भी नहीं बन रही थी। हैंडपंप के पानी से कमल तो खिल सकता है, लेकिन साइकिल तो फिसल जाती।"
बता दें कि, गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में लगातार पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह नोएडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह की ये जनसभा सेक्टर-33ए में शिवालिक पार्क नोएडा हाट के पास आयोजित की जाएगी, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025