Noida: देश भर में चर्चित महादेव बेटिंग ऐप के संचालकों पर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। एप के माध्यम से माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें कि थाना 39 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद अप्रैल 2023 मे नोएडा पुलिस ने गैंग के लोगों को किया गिरफ्तार था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 18 आरोपियों की संपत्ति भी वेरीफाई की गई, जिसे नोएडा पुलिस कुर्क करेगी। ऐप को बंद करने के लिए नोएडा पुलिस ने भी पत्र लिखा था। इस बेटिंग ऐप के चलते ही कई फिल्म स्टार भी अलग-अलग एजेंसियों के रडार पर हैं।
Noida: लाखों लोगों को सट्टे की लत लगा चुके महादेव एप घोटाले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एप की मदद से गेम खिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।इस घोटाले में शामिल एक आरोपी को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इस आरोपी को गैंगस्टर एक्ट के तहत पकड़ा गया है।
क्या है 'महादेव एप' घोटाला
छत्तीसगढ़ में जब से महादेव ऐप घोटाले का मामला सामने आया तब से ही ईडी इससे लिंक लोगों पर कार्रवाई कर रही है। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क बिटकॉइन में कारोबार करता है और यह ऐप छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के अलावा लंदन, कोलकाता और मुंबई सहित कई शहरों में फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि चंद्राकर और उप्पल भिलाई के मूल निवासी हैं, लेकिन दुबई चले गए हैं। जहां से वे महादेव बुक सट्टेबाजी नेटवर्क चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है।
अब तक कितनी गिरफ्तारी
महादेव एप मध्यम से अभयुक्त हिमांशु ने आम लोगो के साथ की धोखाधड़ी थी। पुलिस लंबे समय से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। अब तक महादेव एप घोटाले में 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025