लोकसभा चुनावों में बीजेपी का खराब प्रदर्शन किसी के गले नहीं उतर रहा है। ना ही पार्टी नेताओं के और ना ही कार्यकर्ताओं। जिसको लेकर पार्टी के अदंर जबरदस्त कलह मची हुई है। पार्टी के लोग एक दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहे हैं। वहीं अब हार पर मचे इस सियासी घमासान में एक नया मोड आ गया है। जिसके तहत बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। दरअसल, संगीत सोम ने संजीव बालियान पर विदेशों में जमीनों की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया था। संजीव बालियान ने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के लगाए आरोपों का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने इन आरोपों के पीछे छिपे षड्यंत्रकारियों का चेहरा बेनकाब करने की बात कही है।
बीजेपी नेता ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्टी
संजीव बालियान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी में लिखा है कि ''नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। यह विजय प्रधानमंत्री के आदर्शों एवं सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के प्रति उनकी सत्यनिष्ठा, देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने हेतू उनकी कर्तव्यनिष्ठा, शोषित वर्गों व माताओं-बहनों के उत्थान के प्रति उनके निरंतर प्रयासों एवं युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के प्रति उनके समर्पण की ही परिचायक है। विकास की इस महायात्रा में आपके साथ चलने का सौभाग्य मुझे भी मिला, इसके लिए मैं सदैव ऋणी व आभारी रहूंगा.''
खुद पर लगे आरोपों की CBI जांच की मांग की
संजीव बालियान ने खुद पर लगे आरोपों पर कहा कि ''हाल ही के दिनों में मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बात प्रकाश में आई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक के लेटर हैड पर एक पत्र पत्रकारों को वितरित किया गया है, जिसमें मुझ पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए गए है। मैं उसमें लगाए गए सभी आरोपों को खंडन करता हूं और क्योंकि मैं प्रधानमंत्री की विगत दोनों सरकारों में मंत्री रहा हूं, इसलिए मुझ पर लगाये गये ऐसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराना मेरा दायित्व बनता है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उन सभी आरोपों की सीबीआई से या अन्य किसी उच्च स्तरीय संस्था से जांच कराई जाए, ताकि मुझ पर लगाये गये उन सभी आरोपों की सच्चाई देश के समक्ष आ सके और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों का चेहरा भी बेनकाब हो सके।''
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025