New Delhi: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान चल रहा है। जिसमें 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पांच केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तेलंगाना की 17, महाराष्ट्र की 11, एमपी की आठ, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की चार-चार व जम्मू कश्मीर की 1 सीट पर मतदान चल रहा है। सुबह 9 बजे तक सभी सीटों पर औसतन 10 फीसदी मतदान हुआ है।
यूपी में 11.67 फीसदी हुआ मतदान
वहीं, यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 तक 11.67% मतदान हुआ। अकबरपुर में 12.16% , बहराइच में 14.04, धौरहरा में 13.96, इटावा में 7.06, फर्रुखाबाद में 13.15%, हरदोई में 13.17 , कन्नौज में 14. 23%, कानपुर में 7.84%, खीरी में 12.21% , मिश्रिख में 12.92 प्रतिशत, शाहजहांपुर में 5.94% , सीतापुर में 14.28 प्रतिशत और उन्नाव में 11.85 प्रतिशत मतदान सुबह 9 बजे तक हुआ है।
उत्तर प्रदेश 11.67
आंध्रप्रदेश 9.05
ओडिशा 9.23
जम्मू कश्मीर 5.07
झारखंड 11.78
तेलंगाना 9.51
पश्चिम बंगाल 15.24
बिहार 10.18
मध्यप्रदेश 14.97
महाराष्ट्र 6.45
मतदान से पहले बम फेंका, एक की मौत
वहीं, बंगाल में बोलपुर के केतुग्राम में मतदान के पूर्व में बम मारकर एक तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस घटना की वजह पार्टी की अंतर्कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मृतक की पहचान मेंटू शेख के रूप में हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025