लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में अब जबरदस्त जंग छिड़ी है. अब किसी भी वक्त चुनावी माहौल शुरू हो सकता है. चुनाव आयोग भी पूरी तरह से तैयार है. कहा जा रहा है कि 14 मार्च या 15 मार्च को चुनाव अयोग तारीख का ऐलान कर देगा. ऐसे में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है. जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, तो बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे.
पहली सूची का आकलन
आपको बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं. 12 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. आठ उम्मीदवार 50 से 60 वर्ष के बीच के और 12 उम्मीदवार 61 से 70 साल के बीच के जबकि सात उम्मीदवार 71 से 76 साल के बीच के हैं. कांग्रेस केरल की कुल 20 लोकसभा सीट में 16 पर चुनाव लड़ेगी. चार सीट पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे.
उम्मीदवारों की सूची

इस पर जताया भरोसा
वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की छह, कर्नाटक की सात, तेलंगाना की चार, मेघालय की दो तथा लक्षद्वीप, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है. छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से सांसद ज्योत्सना महंत और कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से मौजूदा सांसद डीके सुरेश पर कांग्रेस ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए टिकट दिया है.
सीट बंटवारे में समस्याएं
इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेगुगोपाल ने कहा कि हम हर जगह इंडिया गठबंधन के साथ जाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं, जिसे सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही सुलझ भी जाएगी. कांग्रेस को उम्मीद है यहां पर भाजपा को नुकसान झलना पड़ेगा.
11 मार्च को होगा आगे का फैसला
अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर वेगुगोपाल ने कहा कि ‘‘इस सूची के बारे में सीईसी ने गुरुवार को फैसला किया था. अब अगली बैठक 11 मार्च को होगी. तब ही कुछ जानकारी सामने आएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटें जीतने की कोशिश में है ताकि केंद्र से ‘फासीवादी’ सरकार को हटाया जा सके। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक सीट जीतने का है.
Noida: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। जिसमें से उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। यूपी की आठ सीटों पर 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। यूपी के पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 44 दिनों तक लोकसभा चुनाव 7 चरणों में सपन्न होगा। इसके बाद चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
इन राज्यों में हो रहे हैं चुनाव
अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार , छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर,लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, राजस्थान,सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल,
9 बजे तक कितना हुआ मतदान
बिजनौर सीट पर 12.37 फीसदी
कैराना सीट पर 12.45 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 10.89 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 11.31 प्रतिशत
नगीना सीट पर 13.91 फीसदी
पीलीभीत सीट पर 13.36 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 10.66 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 16.49 फीसदी वोटिंग
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025