Greater Noida West: हाई राइज सोसायटी में लिफ्ट हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ला रेजीडेंसिया सोसायटी का है। जहां दो लिफ्ट के एक साथ फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है आधे घंटे तक लिफ्ट सोसायटी में फंसी रही। जिसमें 7 बच्चे समेत 10 लोग लिफ्ट में ही अटक गये।
ऐसे हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ला रेजीडेंसिया सोसायटी के टॉवर नंबर-15 में फिर से लिफ्ट की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है दोनों लिफ्ट में लगे एआरडी यानि की ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस में अचानक खराबी के चलते लिफ्ट फ्री फॉल होने लगी। अचानक झटके के साथ ऊपर जा रही लिफ्ट पांचवें मंजिले से दूसरे और तीसरे मंजिल के बीच आकर अटक गई।
मेंटिनेंस से नहीं मिली मदद
पीड़ित पंकज ने बताया कि वो अपने बच्चों को स्कूल से लेकर अपने फ्लैट पर जा रहे थे। उन्होंने टॉवर नंबर-15 में लगी लिफ्ट को लेकर जब फ्लैट की ओर जाने लगे तो पांचवें मंजिल के बाद लिफ्ट अचानक झटके के साथ नीचे की ओर जाने लगी। बताया जा रहा है लिफ्ट दूसरे और तीसरें मंजिल पर जाकर फंसी। बताया जा रहा है लिफ्ट में लगे बटन नहीं काम कर रहे थे तो पीड़ित ने मेंटिनेंस ग्रुप पर मैसेज डाला जिसका कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। जिसके बाद पीड़ित ने सोसायटी में किसी परिचित को फोन किया। तब जाकर मेंटिनेंस के कर्मचारियों को बुलाया गया और लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फंसने के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। बिल्डरों की हीला-हवाली का नुकसान सोसाइटियों में रहने वालों को उठाना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र के अल्फा वन के कॉमर्शियल बेल्ट के नीलकंठ प्लाजा में लिफ्ट फंस गई। जानकारी के अनुसार कई लोग लगभग 10 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे।
10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे लोग
ग्रेटर नोएडा के नीलकंठ प्लाजा में एक बार फिर लिफ्ट फंस गई। इस दौरान लिफ्ट में कई लोग करीब दस मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट फंसने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों की मदद से लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद लिफ्ट से बाहर आकर लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट फंसने की ये दूसरी घटना है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025