ग्रेटर नोएडा में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एफ0एस0टी0 टीम तृतीय और थाना कासना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस को मानिकपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक कार में रुपयों से भरा बैग मिला है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पूरा मामला बादलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 4 लाख 99 हजार रूपये बरामद
एफ0एस0टी0 टीम तृतीय व थाना कासना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डाढा गोल चक्कर के पास से गाड़ी सं0 DL12CV9500 (फॉर्च्यूनर) के मालिक सुनील शर्मा पुत्र भजन लाल शर्मा व नरेश पुत्र मंसाराम निवासी साई मंदिर के पास, पर्थला खंजरपुर, सेक्टर-122 नोएडा के कब्जे से निर्वाचन आयोग के मानक से अधिक 4,99,000/- (कुल 04 लाख 99 हजार रूपये) बरामद किये गये है। बरामद किए गए रुपयों को लेकर पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025