ग्रेटर नोएडा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है, कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस और SWAT टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को धर दबोचा है, एक आरोपी कुणाल जो की नाबालिग का दोस्त था वो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, जबकि उसका साथी हिमांशु को भी थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपियों में एक शख्स मनोज भी शामिल है जो मृतक के परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक आरोपी मनोज मृतक के परिवार का करीबी है, जिसका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और उसकी नजर होटल पर थी जिसको लेकर व्यापारी के बेटे कुणाल की हत्या की साजिश रची गई है.
मृतक के परिवार ने लगाए थे आरोप
आपको बता दें ढाबा संचालक कृष्ण कुमार शर्मा का आरोप लगााया था कि बीटा- 2 पुलिस की लापरवाही से बेटे कुणाल की जान गई. वो शुरू से ही अनहोनी की आशंका जताते रहे थे. लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी. समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो बेटे की जान बच सकती थी. उन्होंने ये भी कहा था कि हत्या का दोष पुलिस पर है. वो पुलिस को कभी माफ नहीं करेंगे, बता दें पुलिस की इस मामले को लेकर जिले में काफी छवि खराब हुई लेकिन पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी और आरोपियों को गिरफ्तार कर धर दबोचा है,
ग्रेटर नोएडा में कुणाल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस कांड में शामिल चारों अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि 1 मई को ढाबे के बाहर से इन्होंने कुणाल को बहलाकर गाड़ी में बिठाया। फिर टेप की मदद से मुंह बंद किया। अपने ठीकाने पर पहुंचकर इन्होंने मारपीट की, जिस दौरान सिर पर चोट लगने से कुणाल की मौत हो गई। जिसके बाद अभियुक्तों ने शव को ट्राली में भरकर नदी में फेक दिया, जोकि 5 दिन बाद बुलंदशहर से बरामद हुआ। सुबूत मिटाने के तरीके, नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज को देखकर अपनाए थे।
एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान डाढ़ा गांव निवासी कुणाल भाटी, अगौता बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी और मनोज को गिरफ्तार किया है। कार में कुणाल शर्मा को बैठाकर ले जाने वाली युवती तन्वी आरोपी हिमांशु की दोस्त है। वह गुरुग्राम से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। जिसे तीनों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि कुनाल शर्मा का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया इस पूरी घटना के मास्टरमाइंड हिमांशु और मनोज है।
गाड़ी, मोबाइल और कपड़े बरामद
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के दिए सुराग पर मोबाइल फोन और मृतक के कपड़े बरामद हुए हैं। साथ ही इस घटनाक्रम में इस्तेमाल की गई 4 व्हिलक कार भी पुलिस को मिल गई है।
वेब सीरीज देख बनाया प्लान
पूछताछ में सामने आया है कि नेटफ्लिक्स पर एक हिट वेब सीरीज देखकर हत्या की योजना बनाई थी। उसने हिट वेब सीरीज के तर्ज पर हत्या की योजना तैयार कराई।
रिश्ते में मौसा निकला कुणाल का दोषी
ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनोज रिश्ते में कुणाल शर्मा का मौसा है। आपको बता दें, इसी मौसा पर घटना की शुरूआत से मृतक के पिता कृष्ण कुमार शर्मा और अन्य परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जब पुलिस ने इसकी पिता के आरोपों की जांच की तो वह सही निकले।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025