Noida: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और MLC रघुनाथ गुप्ता का नोएडा स्थित आवास पर सोमवार देर रात को निधन हो गया। 79 वर्षीय रघुनाथ गुप्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मूलरूप से बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले रघुनाथ गुप्ता अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 51 में रहते थे।
रघुनाथ गुप्ता का शव नोएडा से बिहार ले जाया जाएगा। जहां उनके पैतृक गांव मोतिहारी में अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि 1974 में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में आंदोलन के लिए बनी छात्र समिति के रघुनाथ गुप्ता संस्थापक सदस्य थे। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने छात्र हितों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया. वे बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रहे. आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए.
रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण, बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025