लोकसभा चुनावों को लेकर जहां पहले से ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था तो वहीं शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों का ऐलान करके इसमें और इजाफा कर दिया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जहां पिछला लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था, उसी तरह से इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में ही होगा। 19 अप्रैल को मतदान का पहला चरण होगा और 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान में शिरकत करने की अपील की।
सातों चरणों में किस-किस दिन होंगे मतदान?
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। जिसके बाद 4 जून को एक साथ पूरे देश में वोटों की गिनती होगी।
कहां पर कब होगा मतदान?
पहला चरण में 19 अप्रैल को 8 लोकसभा सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत में मतदान होगा।
दूसरा चरण में 26 अप्रैल को 8 लोकसभा सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में मतदान होगा।
तीसरा चरण में 7 मई को 10 लोकसभा सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली में मतदान होगा।
चौथा चरण में 13 मई को 13 लोकसभा सीटों शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच में मतदान होगा।
पांचवां चरण में 20 मई को 14 लोकसभा सीटों मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा।
छठा चरण में 25 मई को 14 लोकसभा सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में मतदान होगा।
सातवें चरण में 1 जून को 13 लोकसभा सीटों महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में मतदान होगा।
4 जून को सभी लोकसभा सीटों पर हुए मतदानों का रिजल्ट होगा घोषित।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025