ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने चार एफएआर वाले 18 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। 28 फरवरी से इस योजना के भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। ये भूखंड 2313 वर्ग मीटर से लेकर 12000 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। सेक्टर 10 में चार, सेक्टर 12 में छह, अल्फा टू, इकोटेक 12 और टेकजोन में एक-एक और डेल्टा टू में पांच भूखंड स्थित हैं। चार एफएआर होने के कारण आवंटी कुल ग्राउंड कवरेज का 400 फीसदी पर निर्माण कर सकता है। इससे ग्रेटर नोएडा में अब हाईराइज कॉमर्शियल इमारतें बन सकेंगी।
28 फरवरी से शुरू होगा भूखंड़ों के लिए पंजीकरण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया ’कि 28 फरवरी से विवरण पुस्तिका डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्कीम में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 23 मार्च है। इन भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकेंगे।
ग्रेटर नोएडा के निवासियों की जरूरतें हो सकेंगी पूरी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है ’कि निवेशकों की मांग और ग्रेटर नोएडावासियों की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने चार एफएआर के साथ वाणिज्यिक भूखंड योजना को लॉन्च कर दी है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा। इन भूखंडों पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होने से आसपास के निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी।’ आपको बता दें कि रिजर्व प्राइस पर इन 18 भूखंडों की कीमत लगभग 1134 करोड़ रुपये है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025