गौतमबुद्ध नगर के किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान अलग-अलग रास्तों से डीएनडी की ओर पहुंच रहे हैं। जिससे पूरे नोएडा में जाम लग गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कल ही पूरे गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 लागू कर दिया गया था।
Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों गांवों के किसान आज दिल्ली में संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करने पहुंचने वाले हैं। किसानों के प्रदर्शन के चलते नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। नोएडा की सड़कों पर सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई। जगह-जगह रूट को पुलिस ने डायवर्ट किया है। किसी तरह की कहीं अनहोनी ना हो, इसे लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा-144 लागू कर दी गई है। साथ ही नोएडा में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ रूट का भी डायवर्जन किया गया है।

कई सड़के बंद
किसानों के दिल्ली कूच से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई सड़कों पर जाम लग गया है। किसानों के दिल्ली कूच से पहले ही नोएडा की कई सड़कों पर जाम लग गया। लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 11 बजे से देर शाम तक इन रूट पर ट्रैफिक को रोक दिया है। जिसमें सेक्टर-एक से सेक्टर-6 पुलिस चौकी तक, संदीप पेपर मिल से हरौला तक ट्रैफिक का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। रजनीगंधा चौक, सेक्टर-6 चौकी चौक, झुंडपुरा चौक, सेक्टर-8, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-112 चौक, हरौला चौक से आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। किसी भी तरह की यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इस रूट का करें इस्तेमाल
एक्सप्रेस-वे से ट्रैफिक डायवर्जन
नोएडा से किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहनों के नो एंटी के समय में परिवर्तन किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, वृहस्पतिवार सुबह सात बजे से रात साढ़े दस बजे तक तक एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
यहां पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025