किसान सभा की मासिक बैठक रविवार को संपन्न हुई। मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं के संबंध में राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा हुई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि कमेटी के अध्यक्ष 3 अगस्त को नोएडा आए थे। मीटिंग में रिपोर्ट के फाइनल होने की संभावना है। अगर सिफारिशें किसानों के पक्ष में जाती हैं, तो मुख्यमंत्री स्तर से सिफारिशों को लागू करने के लिए मुलाकात की जाएगी। उम्मीद है कि कमेटी की सिफारिश को मुख्यमंत्री लागू करेंगे।
‘किसान सभा मुद्दों को हल कराके ही दम लेगी’
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि किसानों के लिए 10% का मुद्दा नए कानून को लागू करने का मुद्दा अति महत्वपूर्ण है। किसान सभा हर हाल में दोनों मुद्दों को हल कराके ही दम लेगी। किसान सभा के महासचिव जगदीश नंबरदार ने कहा कि किसान सभा की लड़ाई वाजिब है। किसानों के हकों को लेकर रहेंगे। अगर माननीय मुख्यमंत्री ने सिफारिश को लागू नहीं किया, तो किसान सभा प्राधिकरण के दोनों गेट बंद करने का कार्य करेगी।
‘किसान सभा 6% की पात्रता तय करने के लिए लगवा रही है कैंप’
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि प्राधिकरण स्तर पर 6% की पात्रता तय करने के लिए और लीजबैक की कार्रवाई को तेजी से करने के लिए गांव के स्तर पर किसान सभा कैंप लगवाने का काम कर रही है। साथ ही अन्य मुद्दे जैसे कि 208 प्रकरण बादलपुर के SIT जांच के 237 प्रकरण, रोजगार, आबादी निस्तारण, भूमिहीनों की दुकानें समेत प्राधिकरण स्तर पर हल होने वाले मुद्दों को मंगलवार में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ बैठकर कार्रवाई हेतु एक्शन प्लान बनवाने का काम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में एक से बढ़कर पहुंचे प्रोडक्ट, रोबोट टेबल और पोर्टेबल गार्डन आकर्षण के केंद्र
मीटिंग में कौन-कौन रहा शामिल?
किसान सभा की मीटिंग में अजब सिंह, नेताजी जोगिंदर प्रधान, सुरेंद्र यादव, सतीश यादव,, सुरेश यादव, मुकुल यादव, सुशील भाई, मुकेश खेड़ी, पप्पू ठेकेदार, जोगिंदर प्रधान, नितिन चौहान, मोहित भाटी,, रंगलाल भाटी, रईसा बेग,म आशा यादव, रेखा चौहान, संजय इमालिया गुरप्रीत एडवोकेट भगत सिंह, चेची बिजेंद्र नागर, देशराज राणा, मुकुल चौहान, अजय पाल, भाटी कोषाध्यक्ष, यतेंद्र, पवन शर्मा और जिला कमेटी के सभी सदस्य शामिल रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025