Delhi: भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग सोमवार 11 मार्च को कैंप कार्यालय तिरुपति ईंट उद्योग दनकौर में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता डेलचंद शर्मा रन्हेरा और संचालन सुनील प्रधान की. पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाली महापंचायत में उत्तर प्रदेश के सभी जिलो से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, बस, गाड़ियों और रेल से आएंगे.
किसानों की मांग
इस दौरान जिलाध्यक्ष रॉबिन नगर ने बताया 14 मार्च को गौतम बुद्ध नगर से भारी संख्या में दिल्ली रामलीला ग्राउंड में किसान आएंगे. जिनके हौसलों को बुलंद करने के लिए चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे, ताकि किसानों के मुद्दों को और ज्यादा मजबूती मिल सके. साथ ही कहा कि भारत सरकार को किसानों से बात करके उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए और किसानों की मांगों को पूरा भी करना चाहिए. वहीं, एनसीआर अध्यक्ष माटरू नागर ने बताया एनसीआर के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली रामलीला ग्राउंड महापंचायत में एक दिन का धरना प्रदर्शन करेंगे और सरकार को जगाने का काम भी करेंगे.
ये किसान रहे मौजूद
बता दें कि इस दौरान राजीव मलिक, चंद्रपाल बाबूजी, रजनीकांत अग्रवाल, सुबेराम मास्टर, धनीराम मास्टर, रामनिवास, सुनील प्रधान, महेश खटाना, लाल यादव, हसरत प्रधान, भगत सिंह प्रधान, इंद्रेश चेची, विनोद शर्मा, योगेश शर्मा, पवन नागर, राजू चौहान, अतुल चौहान, जोगिंदर चेची, पीतम सिंह, कपिल मूलचंद शर्मा, बली भाटी, संदीप खटाना, सुंदर भुडा, बृजपाल सिंह, श्रीपाल मलिक, श्याम सिंह बल्लू खेड़ा, अरविंद लोहिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
शुक्रवार को जिला कार्यालय पर किसान सभा की जिला कमेटी के आपात बैठक बुलाई गई। जहां पर किसान सभा की आपात बैठक में सभी ग्राम कमेटियों के साथियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता संयोजक वीर सिंह नागर ने की बैठक को संबोधित करते हुए, जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने अवगत कराया कि 2 मई को हाई पावर कमेटी ने किसानों के 10% प्लाट, नए कानून को लागू करने, विश्वविद्यालय के अधिग्रहण से प्रभावित एवं सीधी खरीद से प्रभावित किसानों के अतिरिक्त मुआवजे, रोजगार, 120 मीटर न्यूनतम प्लॉट साइज सहित अन्य मुद्दों को विस्तार से एविडेंस के साथ रखा था।
किसान एकता जिंदाबाद के लगाए नारे
मीटिंग के बाद लोगों ने किसान एकता जिंदाबाद, अपनी एकता जिंदाबाद, 10 परसेंट प्लाट लेकर रहेंगे के नारे लगाएं। गौरतलब है कि 10% प्लाट को लेकर हाईकोर्ट ने प्रभावित किसानों को 64% अतिरिक्त मुआवजा और 10% प्लाट देने के आदेश दिए थे। इसके पालन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अतिरिक्त मुआवजा का वितरण कर दिया। लेकिन 10% प्लाट आज तक नहीं दिया, 10% प्लाट देने के संबंध में तत्कालीन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने प्लाट देने की सिफारिश भी की थी, जिसे प्राधिकरण ने लागू नहीं किया।
किसान सभा ने एक साल आंदोलन कर हाई पावर कमेटी का गठन कराया है, जिसे इस संबंध में अपनी सिफारिश शासन को प्रेषित करनी है। किसान सभा के उपाध्यक्ष सुशील ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा अपने मुद्दों पर गंभीर है। आज की बैठक चेतावनी के तौर पर आयोजित की गई है यदि शासन ने 10% प्लाट के निर्णय में ढील बरती, तो किसान सभा जबरदस्त आंदोलन करेगी और उसकी तैयारी में जुटी हुई है।
आज की बैठक में महेश प्रजापति, प्रवीण भाटी, सूले यादव, अंकित यादव, शिशांत भाटी, प्रशांत भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, नितिन चौहान, प्रधान तेजपाल सिंह, दुष्यंत सैन, संदीप भाटी, मोनू नागर, नरेश नागर, विक्रम मास्टर जी, यतेंद्र, सुंदर प्रधान उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025