Unnao: उन्नाव में सांड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। कोतवाली क्षेत्र के नानाटिकुर गांव में सोमवार को सांड के हमला करने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चीख-पुकर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड को भगाया
बता दें कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नानाटिकुर गांव के रहने वाले राम प्रसाद रविवार देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर लेटा हुआ था। चारपाई से नीचे उतरकर वह बाहर बाथरूम करने लगा। तभी एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। रामू की चीख पुकार सुन परिजनों सहित आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच लाठी से सांड को भगाया। लेकिन तब तक वह घायल हो गया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाते, तब तक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें कि मृतक रामू बटाई की खेती करके परिवार का पालना पोषण करता था। मौत को लेकर पत्नी आरती व शादी शुदा बेटी अंजान देवी और अविवाहित फूलमती व दिव्या तथा एक छोटा बेटा शैलेश का रो-रोकर बेहाल हो गए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025