Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान जारी है। मतदाता भी लगातार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला कैराना सीट पर है। यहां से बीजेपी के प्रदीप चौधरी, सपा और INDIA गठबंधन से इकरा हसन और बसपा के श्रीपाल राणा चुनावी मैदान में हैं। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी ने कैराना सीट के एक बूथ को लेकर बड़ा दावा किया है।
समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। सपा के दावे के मुताबिक यह वीडियो कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज का है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सपा ने लिखा कि- कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित।
वहीं, सपा की तरफ से ट्वीट की गई इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि महिला पुलिस की जवान, मुस्लिम महिलाओं की आइडेंटिटी चेक करते हुए भी नजर आ रही हैं। इसमें एक महिला का बुर्का उठा कर भी चेक करते हुए पुलिस को देखा जा सकता है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी शामली रविंद्र सिंह ने बताया कि बूथ पर पीठासीन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट से वार्ता की गई है। बूथ पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। बता दें कि, कैराना लोकसभा सीट में 5 विधानसभाएं आती हैं, इनमें शामली, थानाभवन, कैराना, नकुड़ और गंगोह हैं। यहां कुल 1750 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। कुल 17 लाख 22 हजार 432 वोटर हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025