Greater Noida: जेवर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर 15 अगस्त पर लापता हुई विधवा महिला का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। शव मिलने के बाद जो खुलासे हुए, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि जिस महिला का शव बरामद किया गया है, वो प्रेगनेंट थी।
विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत
जेवर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 अगस्त को उसके बेटे ने दर्ज करवाई थी। महिला की गुगशुदगी की जब जेवर थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू की, तो उसका शव 16 अगस्त को उसका शव बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पता चला कि महिला अपने पड़ोसी के साथ संबंध के चलते 8 महीने प्रेगनेंट थी। जिसका गर्भपात कराने के लिए 6 अगस्त को महिला के मित्र, जिसकी पहचान जमशेद के रूप में हुई है, उसने करवाई। महिला का गर्भवात कराने के लिए जमशेद अपने साथी सद्दाम, उसकी पत्नी और एक दूसरे मित्र के साथ लेकर सिकंद्राबाद स्थित राज नर्सिंग होम ले गये। महिला का गर्भपात कराने के दौरान ज्यादा ब्लिडिंग होने के चलते महिला ने नर्सिंग होम में ही दम तोड़ दिया।
मौत के बाद शव को नहर में फेका
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि जब महिला की गर्भपात के दौरान जब महिला की मौत हो गई, तो महिला के मित्र और अस्पताल के लोगों ने अनूपशहर के नाले में उसका शव डंप कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पर महिला का शव बरामद कर लिया।
नवजात को बचाने के लिए गठित की गई टीमें
पुलिस ने बताया है कि इस मामले में उन्होंने मुख्य आरोपी जमशेद समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भागीदार 4 अन्य लोगों की खोज जारी है। साथ ही पुलिस ने नवजात को बच्चे की खोज के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस को आरोपियों द्वारा नवजात बच्चे को बेचे जाने का शक है। पुलिस ने महिला के शव का डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही है। मामले की कार्रवाई जारी है।
पड़ोसी से महिला का था अवैध संबंध
पुलिस ने जब मेन आरोपी जमशेद को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो शुरू में उसने मामले को भटकाने की पूरी कोशिश की। लेकिन जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला से उसका अवैध संबंध था। दरअसल, महिला विधवा थी और वो 8 महीने से प्रेगनेंट थी। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके प्रेगनेंट होने के बाद वो बच्चे का अबॉर्शन करवाने बुलंदशहर के सिकंद्राबाद ले गये थे, लेकिन वहां अबॉर्शन के दौरान ही ज्यादा ब्लीडिंग हो जाने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में जमशेद सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिस नर्सिंग होम में महिला का गर्भपात करवाया गया था, उसका डॉक्टर भी झोलाछाप बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर की डिग्री की भी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश की जेवर थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले बाइक को चोरी करते थे फिर उन्हें मोडिफाई करके दूसरे राज्यों में बेच देते थे। जब पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ा, तब वो चोरी की बाइक की बिक्री की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से 4 बाइकें भी बरामद की।
जेवर थाना पुलिस ने किया 2 अंतर्राज्यीय वाहन चोरो को गिरफ्तार
जेवर थाना पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विकास पुत्र इन्द्रजीत और कमल उर्फ कालू पुत्र रणवीर के तौर पर हुई है। दोनों ही अभियुक्त अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 बाइके भी बरामद की है।
पुलिस ने बरामद की 4 चोरी की बाइकें
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 बाइके भी बरामद की हैं। जिनके नंबर UP16CX9651, UP16CX9651, DL5SCQ2126, DL5SCQ2126 पुलिस ने साझा किए हैं। जिन्हें पुलिस ने धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया है।
गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस कर रही पड़ताल
अभियुक्तगण ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वो भिन्न-भिन्न राज्यों से वाहन चोरी कर उन वाहन को मोडिफाई कर अलग अलग राज्यों में बेच देते थे। गिरफ्तारी के समय भी अभियुक्तगण चोरी की मोटर साईकिलों को गिरफ्तार किए गये अभियुक्तगण का अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह है। जिसके अन्य सदस्यों के बारे में और चोरी के वाहन खरीदने वालों की पुलिस जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र से शनिवार को तीन भाइयों के बीच भीषण लड़ाई का मामला सामने आया था। इसी मामले में जेवर थाना पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस ने एक महिला समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लाठी-डंडों से घर में घुसकर किया था वार
पुलिस की दी गई तहरीर में बताया गया कि कुछ लोगों ने वादिया के घर में घुसकर लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उन्होंने वादिया के भाई अवधेश और कुशल की काफी पिटाई की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
जानें क्या था मामला जमीन विवाद में जूतमपैजार, भतीजे ने नहीं किया रिश्ते का ख्याल, सगे चाचा को जमकर पीटा, वीडियो वायरल
पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में शामिल 4 लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अनिल पुत्र जगवीर, राजेश देवी पुत्री जगवीर, जगमोहन पुत्र नेपाल और सचिन पुत्र दुष्यन्त राणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा और तीन डंडे बरामद किए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025