Noida: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। विधायक ने ग्राम साबौता मुस्तफाबाद, खंड विकास कार्यालय जेवर, नीमका तथा ख्वाजपुर में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान के कार्ड वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ संकल्प से गरीबों को आयुष्मान का कवच मिला है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपका विधायक होने के नाते मेरा फर्ज और कर्तव्य है कि आपके अधिकार और हक पर कोई डाका न डाले। मैं और भाजपा के कार्यकर्ताओं केन्द्र और प्रदेश सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं को आपके घर तक पहुंचाएंगे। हमारा इरादा हर उस घर तक पहुंचाने का है, जहां हमारी जरूरत है।"
विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि "पात्र लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हमने रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी की है। जेवर विधानसभा के सभी नगरों में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में किसी को भी कोई दिक्कत न हो, उसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।" इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सभी ग्रामों में जन संवाद के माध्यम से जन समस्याएं भी जानी।
Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की विचारधारा नामक पत्रिका का विमोचन सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण के सभागार में बैठकर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने किया।
विधायक ने इस दौरान पत्रिका की लेखनी पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की लेखनी का भी क्रिया। उन्होंने किसान संगठनों के संघर्षों पर भी विचार व्यक्त किये। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सभी पदाधिकारी ने ध्वनि मत से तालियों के साथ विधायक का स्वागत किया। इस दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह कहा कि यह भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का तीसरा संस्करण है। जिसमें सामाजिक व्यवस्था और किसानों की स्थिति पर प्रकाश डाला गया है।
Greater Noida: पिछले दिनों हुए मोटोजीपी रेस ने देश और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था. इसी तरह सोमवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ साथ जे.के. टायर और आईएसआईई इंडिया ने संयुक्त रूप से कार रेसिंग का आयोजन कराया. जिसमें लगभग 16 राज्यों के मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और गलगोटिया ग्रुप के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतिभा को पहचानने की जरूरतः जेवर विधायक
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि "हर बच्चे में कोई ना कोई प्रतिभा छिपी होती है, जरूरत है, उन्हें पहचानने और निखारने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत में विश्वास करता हुआ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। गलगोटिया ग्रुप के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के. मल्लिकार्जुन बाबू, प्रोवाइस चांसलर अवधेश कुमार व रजिस्टर नितिन गौड़ के साथ जे.के. टायर और आईएसआईई के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Grater Noida: रबूपुरा में आयोजित की जा रही रामलीला में 21 अक्टूबर 2023 को शबरी प्रसंग के दौरान जेवर विधानसभा की सभी नगर पंचायतों और ग्रामों की महिला सफाईकर्मियों को विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया। जेवर विधायक ने सफाईकर्मियों को एक शॉल भी भेंट किया और उनके साथ भोजन भी किया।
हमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "माता शबरी ने भगवान श्रीराम को झूठे बेर खिलाए थे। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान श्रीराम के प्रति कैसा प्रेम था। इसलिए हमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए और समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर वर्ग का विकास संभव है। भगवान श्रीराम ने भी बड़े मनोयोग से झूठे बेर खाए, उनका ये भाव पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है।"
सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे
विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि "मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज मुझे इन माताओं और बहनों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो भोर होते ही इस शहर और गांव को स्वच्छ बनाने में तत्पता से जुट जाती हैं।"सफाईकर्मी सीमा देवी और श्रीमति कोमल देवी ने बताया कि "हम सभी सफाईकर्मियों को एक ही चिंता रहती है। वह यह कि हमारा देश और प्रदेश खूब साफ रहे और पूरे विश्व में हिन्दुस्तान का नाम रोशन हो। आज हम यह सम्मान पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा को छोड़कर हमें आज तक किसी ने भी सम्मान नही दिया।"
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, ओएसडी शैलेन्द्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुलकर्णी, एडीएम प्रशासन नितिन मदन, एसीपी चतुर्थ ग्रेटर नोएडा जोन रुद्र प्रताप सिंह के अलावा राष्ट्रीय कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुधीर त्यागी, सुशील शर्मा, राजीव चौधरी, नीरज शर्मा, लक्ष्मीराज सोलंकी, अधिशाषी अधिकारी सीमा राघव, सतीश आदि मौजूद रहे।
Greater Noida: कस्बा जेवर में स्थित संस्कार बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्य मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नगर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। तीनों लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
महिला आरक्षण विधेयक सबसे बड़ा सम्मान
सम्मेलन में गीता शाक्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा तय करेगा। यह अधिनियम महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ न केवल कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हैं, बल्कि सेना और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुए, आसमान की बुलंदियां छू रही है।"
2017 से पहले जेवर में कोई शिक्षण संस्थान नहीं था
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि "सन 2017 से लेकर आज तक हमारी बहन बेटियों की तरफ अब हाथ उठाने की हिम्मत किसी में नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हमारे देश की महिलाएं बढ़ते हुए, राष्ट्र की तरक्की में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस जेवर में 2017 से पहले बहन-बेटियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं था। लेकिन आज जेवर में तीन-तीन डिग्री कॉलेजों की स्थापना होने जा रहा है, जिसमें से एक में पढ़ाई शुरू हो गई है। इन तीन डिग्री कॉलेजों में दो डिग्री कॉलेज महिला डिग्री कॉलेज है।"
पूरी दुनिया के लोग जेवर में आएंगे
विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि "अब वह दिन दूर नहीं है, जब पूरी दुनिया जेवर में आएगी और जेवर के हर घर को रोजगार मिलेगा। जेवर में बनने वाला अपरैल पार्क में महिलाओं को 70 प्रतिशत रोजगार मिलेगा। अब यह क्षेत्र खुशहाली की तरफ अग्रसर है, जहां हर घर में रोशनी होगी और हर हाथ को रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक देश में महिलाओं को अधिकाधिक नेतृत्व करने के अवसर को बढ़ावा देगा।"
लगातार महिलाओं के हित में निर्णय लिए जा रहे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नगर ने कहा कि "तत्कालीन केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पारित नहीं होने दिया। सन 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार महिलाओं के हित में अनेकों निर्णय लिए गए। नई संसद और नए सत्र में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण विधायक पारित हुआ।"
स्वयं सहायता की महिलाओं को किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मावी और गीता शाक्य ने जेवर ब्लॉक की स्वयं सहायता समूह के चार कलस्टरों की तीन-तीन महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के साथ मुख्य अतिथि श्रीमती गीता शाक्य जी, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह नागर, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने भोजन किया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का संचालन श्रीमती सोनिया कोचर, प्रियंका शर्मा एवं श्री सुशील शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर, ब्लॉक प्रमुख दादरी श्री विजेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख जेवर श्रीमती मुन्नी देवी पहाड़िया, महामंत्री मल्लिका रॉय, मंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, वर्षा चौहान, पूजा शर्मा आदि मौजूद रही।
Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटीज में विगत दिनों लिफ्ट से हुई घटनाओं को लेकर लोगों ने लिफ्ट और एस्केलेटर कानून बनाए जाने के लिए मांग तेज की थी। जिसको देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पिछले विधानसभा सत्र में नियम 51 के तहत विधानसभा में ऊर्जा मंत्री से बयान दिए जाने की मांग की थी। तब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आगामी सत्र में अधिनियम को विधानसभा के पटल पर रखे जाने की बात कही थी।
शीतकालीन सत्र में मुद्दा उठाने के लिए किया संपर्क
एसे में अब शीतकालीन सत्र दिनांक 28 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें इस अधिनियम को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर संबंधित विभाग के मंत्री तथा ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव से विधायक ने आगामी सत्र में ही इस अधिनियम को विधानसभा में पारित कराए जाने के लिए पत्र लिखने के साथ बातचीत की है।
सीएम और ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि "मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव उर्जा महेश गुप्ता, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा वार्ता की गई है। पूरी उम्मीद है कि 28 नवंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में इस अधिनियम को पारित करा लिया जाएगा।"
Greater Noida: खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जेवर और दनकौर क्षेत्र में 2-2 खेल के मैदान बनाए जाएंगे। यहां बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मैदान के लिए जमीनों का जल्द ही चयन किया जाएगा। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सीईओ यमुना को प्रस्ताव प्रेषित कर हुए कहा है कि "ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ज़रूरत है खेल प्रतिभाओं को निखारने की है।"
विधायक ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ को सौंपा प्रस्ताव
अब जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह की ओर से ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जमीनों का चिन्हित शीघ्र कराए जाने के लिए मौके पर ही आदेशित किया है। इस मौके पर एसीईओ श्री कपिल सिंह, एसीईओ श्री विपिन जैन, एसीईओ श्रीमति श्रुति, ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया और डीजीएम राजेन्द्र सिंह भाटी भी मौजूद रहे।
स्टेडियम न होने से खिलाड़ी नहीं दिखा पा रहे हुनर
ज़ेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि "आज तेजी से खेलों के माध्यम से हमारे देश के नौजवान, देश और दुनिया में, हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इस सुविधा का अभाव होने के कारण नौजवान अपने हुनर को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने नहीं ला पा रही हैं। इसलिए जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार ज़ेवर और दनकौर क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा खेल के मैदान विकसित किए जाए। जिससे यह प्रतिभाएं आने वाले समय में विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाकर, अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।"
हर गांव में बने सामुदायिक भवन
इसी प्रकार जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती आबादी, विकसित होते सेक्टरों और वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए प्रत्येक ग्राम में एक सामुदायिक भवन की स्थापना के लिए भी सीईओ से वार्ता की। विधायक ने कहा कि "सामुदायिक भवन की स्थापना के बाद कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रदेश और केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ गांव में रहने वाले लोगों को दे सकेंगे।"
Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को विकसित भारत के साथ-साथ नमो एप पर सप्ताह के चौथे एंबेडसर बनने की घोषणा की। पीएम मोदी की ओर से एक्स प्लेटफार्म पर जेवर विधायक का फोटो भी शेयर किया है।
इस उपलब्धि पर जेवर विधायक ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। बाकायदा इसके लिए देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा भी निकाली जा रही है। लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया जा रहा है।" धीरेन्द्र सिंह ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि "आपने ग्रामीण अंचल के अपने एक छोटे से कार्यकर्ता को सम्मान दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।"
Greater Noida: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम जगनपुर अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर उतार-चढ़ाव के लिए इंटरचेंज के कार्य का शुभारंभ किया। यह इंटरचेंज 123 करोड़ रुपए की धनराशि से लगभग 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट के लिए यह इंटरचेंज मील का पत्थर साबित होगा
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "यह इंटरचेंज ज़ेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नोएडा हवाई अड्डे से गाज़ियाबाद, मेरठ, सहारनपुर के लोगों को भी सहूलियत होगी। साथ ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस के लोग भी इंटरचेंज बनने पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा बिना जाए सीधे मेरठ और गाज़ियाबाद जा सकेंगे।"
ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि "इस इंटरचेंज के बनने से नोएडा हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी और सुगम होगी। ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और धन और समय की भी बचत होगी।" इससे पहले मुख्य सचिव रबूपुरा स्थित जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां ज़ेवर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनपद के विभिन्न मुद्दों पर दोनों की सकारात्मक वार्ता हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुणवीर सिंह, एसीईओ श्री कपिल सिंह, विपिन जैन, आईएसडी श्री शैलेन्द्र भाटिया, शैलेन्द्र सिंह, जीएम प्रोजेक्ट श्री एके सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Greater Noida: जेवर विधानसभा के कस्बा जेवर स्थित तहसील सभागार में लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंर्तगत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ ब्लॉक स्तरीय टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के पास भी टैबलेट होना जरूरी है, इससे शिक्षण सामग्री आसानी से शिक्षकों के जरिए बच्चों तक पहुंच सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिंदुस्तान को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसमें डिजिटल इंडिया का महत्व बहुत ज्यादा होगा तथा शिक्षा के बिना हिन्दुस्तान तरक्की नहीं कर सकता।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टैबलेट पर्यावरण हित में बेहद जरूरी है। इस मौके पर तहसीलदार जेवर विवेक सिंह भदोरिया, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिश्चंद्र भाटी, भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर, एसीपी जेवर रुद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष नारायण महेश्वरी, बिजेन्द्र तालान, सुशील शर्मा, मोनू गर्ग, नीरज गोयल आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025