सीमा हैदर के मामले एक और नया मोड आ गया है। सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर के भारत आने की खबरों के बीच वकील एपी सिंह ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। सीमा के वकील एपी सिंह की मानें तो गुलाम हैदर की नीयत सीमा के बच्चों पर है। गुलाम हैदर भारत में रह रही सीमा और उसके बच्चों को अलग करना चाहता है। साथ ही सीमा के चारों बच्चों को विदेश में बेचने की भी योजना बना रहा है।

सीमा के बच्चों को छीनने का रच रहे षड्यंत्र
वकील एपी सिंह ने पाकिस्तान में रह रहे गुलाम हैदर और गुरुग्राम में रह रहे उसके वकील मोमिन खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सीमा को मानसिक रूप से इस तरह परेशान किया जा रहा है कि वो अपने बच्चों को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे लोगों से मिलकर पाकिस्तान के कुछ लोग सीमा के बच्चों को छीनने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके साथ ही सीमा हैदर के बच्चों को छीनने के लिए भारत के कुछ लोगों को पाकिस्तान के एक ट्रस्ट के जरिए फडिंग की जा रही है। जिसके पीछे पाकिस्तान का बर्नी ट्रस्ट है। ट्रस्ट के मुख्य सदस्य एहसान बर्नी को पाकिस्तान के कराची में अमरीका एजेंसी FIA के इनपुट पर गिरफ्तार भी किया गया है।
पति गुलाम हैदर को बच्चों में कोई दिलचस्पी नहीं
AP सिंह का कहना है सीमा के पहले पति गुलाम हैदर को बच्चों में कोई दिलचस्पी नहीं है,लेकिन पाकिस्तान का ये बर्नी ट्रस्ट इन बच्चों को जबरन पाकिस्तान ले जाना चाहता है। इस मामले में NIA की जांच होनी चाहिए और पाकिस्तानी के इस ट्रस्ट को भारत में बैन कर देना चाहिए। इसके अलावा भारत के जो लोग पाकिस्तानी ट्रस्ट की मदद कर रहे हैं उनके नामों का खुलासा होना चाहिए। तो वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर के पति सचिन मीणा ने कहा है कि मुझे शक है कि गुलाम हैदर ने बच्चों की एवज मे पैसे ले लिए हैं और वो ट्रस्ट के जरिए हमारे बच्चों को छीनने की कोशिश कर रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025