New Delhi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर- 2023 में पहुंचकर प्रदेश के कारीगरों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही शिल्पकारों और एग्जिबिटर्स का उत्साहवर्धन किया। व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन के ओडीओपी मार्ट में हस्त निर्मित उत्पादों के विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों से संवाद किया। उत्तर प्रदेश पवेलियन में प्रदेश के सभी जनपदों के ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।

ट्रेड शो में प्रदर्शित की जा रही यूपी की विकास गाथा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के जरिए पिछले पांच-छह वर्षों में बहुत अच्छा कार्य किया है। ऐसी उम्मीद है कि लगातार दूसरे वर्ष भी यूपी के खाते में गोल्डेन ट्रॉफी आ सकती है। प्रधानमंत्री के विजन वोकल फॉर लोकल में यूपी का ओडीओपी पूरे प्रदेश को एक्सपोर्ट हब के रूप में स्थापित कर रहा है। इससे लाखों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार के द्वार खुले हैं। ट्रेड फेयर में मौजूद यूपी पॉवेलियन में ओडीओपी के साथ-साथ नये भारत के नये उत्तर प्रदश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए क्या हो रहा है, उसे भी शोकेस करने का प्रयास हुआ है। साथ ही विभिन्न डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा यूपी का कैसे कायाकल्प किया गया है, इसे भी ट्रेड फेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास हुआ है। यूपी में पिछले 6 वर्ष में बिमारू राज्य से उबरने में सफलता प्राप्त की है। आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में इसकी पहचान हो रही है। यूपी में औद्योगिकीकरण के लिए एक नया माहौल बना है।

यूपी का एक्सपोर्ट हुआ तीन गुना
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कारीगरी के लिए बहुत मशहूर है। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई का बड़ा क्लस्टर क्रियाशील है। कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयेाजन हुआ था। तब वहां 70 हजार से भी अधिक देसी-विदेशी खरीददार आए थे। ओडीओपी के माध्यम से प्रत्येक जिले की पहचान वाले उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में निर्यात किए जाने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश का एक्सपोर्ट 86 हजार करोड़ से बढ़कर 1.74 लाख करोड़ हो गया है, जोकि तीन गुना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं डिजिटलाइजेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट देश-विदेश में पॉपुलर हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए एक हब तथा ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में जब उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ था तब इसके माध्यम से अबतक 38 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
New Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के 42 वें संस्करण में उत्तर प्रदेश पवेलियन में यूपी दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पवेलियन प्रगति मैदान में हॉल नंबर दो पर दर्शाया गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न प्राधिकरणों के स्टाल भी लगाये गये है। जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण द्वारा भी स्टाल लगाया गया है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने यमुना प्राधिकरण स्टाल का जायजा लिया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा मुख्य सचिव को प्राधिकरण की योजनायों से अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने प्राधिकरण के प्रयाशों की प्रसंशा की गयी।
6 वर्षों के औद्योगिक विकास को किया गया प्रदर्शित
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने मुंख्यमंत्री को बताया कि 6 वर्षों के औद्योगिक विकास, अवस्थापना विकास सहित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पॉड टैक्सी, फ़िल्म सिटी, डेटा सेंटर पार्क आदि अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। प्राधिकरण के स्टाल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, yeida फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट, मेडिकल ड्वाइसेज पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, अपेरल पार्क, टॉय पार्क सहित विभिन्न योजनावों की प्रगति को दर्शाया गया है।
सीईओ ने सीएम योगी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
मुख्यमंत्री बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की एफ़डीआई योजना के अंतर्गत पहला आवंटन यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा डेटा सेंटर पार्क योजना के अंतर्गत किया गया है। प्राधिकरण द्वारा सिफ़ी इंफ़िनिट स्पेसेस लिकिटेड को डेटा सेंटर के निर्माण के लिए भूखंड का आवंटन किया गया है। डेटा सेंटर पार्क में 02 आवंटन कर दिये गये है। शीघ्र ही अवशेष भूखंडों के आवंटन की नयी योजना जारी की जायेगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सीएम को बताया कि प्राधिकरण की गिल्म सिटी परियोजना तथा पॉड टैक्सी योजना की इंटरनेशनल बिड निकाली गयी थी। जिसमे बिड कि अंतिम तिथि 30.11.2023 को नियत है। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, स्टाफ़ ऑफिसर नंदकिशोर सुन्दरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025