भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के आवाह्न पर विरोध प्रदर्शन हुआ। ये विरोध हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय के विरोध में था, जोकि संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल और प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व में किया गया। जिसका ज्ञापन जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा को सौंपा गया।
बिल्डरों की तानाशाही का विरोध
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर मै बिल्डरों की तानाशाही इस कदर बढ गई है कि फ्लैट बुकिंग के नाम पर ठगी हो या गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साइटों पर कार्य कराकर उन गरीब मज़दूरों का भुगतान न करना हो। बार बार ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। ऐसा ही फिर हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय ने गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साईटों पर करोड़ों रुपए के कार्य कराये और गरीब मज़दूरों के भुगतान नही किए। मेहनत मजदूरी के रूपए मांगने पर गाली-गलौज कर भगा दिये जाते है।
7 जून को विरोध में करेंगे धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन को 14 मई को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि कि बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय गरीब मज़दूरों से काम करा कर उनकी मेहनत मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है। और एक सप्ताह का समय दिया गया था। 21 मई को संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया था कि आंचार संहिता तक धरना स्थागित कर दें समस्याओ का निस्तारण शीघ्र किया जायेगा। लेकिन समस्याओ का कोई समाधान नही हुआ। अब संगठन ने क्षुब्ध होकर मज़दूरों को न्याय दिलाने के लिए 7 जून को हेमस्पेयर कम्पनी के विरूद्ध अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है और जब तक समाधान नही होगा हेम स्पेयर कम्पनी के निर्माण कार्य बन्द किए जायेंगें।
कई नामी लोग रहे मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश महासचिव एडo सतेदंर खारी,प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवीदंर खारी जिला उपाध्यक्ष मिनदर नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा धर्म भाटी, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, तहसील दादरी अध्यक्ष सोविदंर भाटी,जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना जिला सचिव विनित शर्मा, जिला महासचिव नईम अब्बास, जिला उपाध्यक्ष मनवर अली, दादरी ब्लाक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025