भारतीय हॉकी टीम की ओर से पेरिस ओलंपिक से देशवासियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ये कारनामा भारतीय टीम ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर किया है। आपको बता दें, चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। जिसके बाद दोनों टीमों ने निर्धारित एक्स्ट्रा टाइम लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें वो समय नहीं मिला और पेनल्टी शूटआउट से इसका फैसला किया गया। जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने 4-2 से ब्रिटेन को मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।
6 अगस्त को होगा सिल्वर पक्का?
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मैच इंडियन हॉकी टीम ने 11 नहीं बल्कि 10 खिलाड़ियों की मौजूदगी में जीता है। दरअसल, खेल के दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला था। रेड कार्ड की वजह से वो पूरे मैच से बाहर हो गए थे। फिर भी टीम के जोश में कोई कमीं नहीं आई और टीम ने आखिर तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी और जीत हासिल की। अब सेमी-फाइनल मैच 6 अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें अगर भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली, तो भारत के नाम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत का जलवा है जारी
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अब पेरिस ओलंपिक 2024 में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस ओलंपिक में 7 गोल दागे हैं। ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के ब्लेक गोवर्स ने भी इस ओलंपिक में 7 गोल अपने नाम किए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025