Greater Noida West: वैसे तो शहर की सड़कों पर आए दिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते लोग देखे जा सकते हैं। कभी रील बनाने तो कभी खुद के शौक के चक्कर में सड़क पर गुजर रहे दूसरे मुसाफिरों को मुश्किल में डालते लोग दिखाई दे जाते हैं। अब नोएडा सेक्टर-37 में एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें रइसी दिखाना अमीरजादों को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा सेक्टर-37 टशन दिखाने के लिए बाराती सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिये। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, हूटर बजाते एक बारात निकल रही है, जिसमें कुछ लोग तेज रफ्तार चलती कार की छत पर बैठ पैसा उड़ाते और स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। स्टंटबाजी की ये तस्वीर किसी ने अपने फोन में सेक्टर-37 में कैद की। जिसे तत्काल पुलिस को भेज दिया गया।
अमीरजादों ने ऐसे उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, मंडप से पहले बारात पहुंची थाने https://t.co/kz26u408Is @noidapolice @CP_Noida @noidatraffic @DCP_Noida @DCPCentralNoida @dcptrafficnoida @CMOfficeUP @Uppolice pic.twitter.com/kJ3JktI7yh
— Now Noida (@NowNoida) November 27, 2023
पुलिस का फौरन एक्शन
वीडियो सामने आते ही डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने तत्काल थाना और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया। बताया जा रहा ये बारात दिल्ली के ओखला से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साहबेरी जा रही थी। इसी बीच बिसरख थाना क्षेत्र के गौर चौक पर वाहनों को रोक लिया गया। तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने पांच वाहनों को सीज कर दिया। जबकि 7 से ज्यादा वाहनों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। सीज वाहनों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भारी जुर्माना लगाया गया है।
Greater Noida West: बारात के नाम पर सड़क पर हुडदंगई दिखाना बारातियों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार देर रात पुलिस ने पांच गाड़ियों को सीज कर दिया था। अब 14 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। इन वाहनों पर 3 लाख 94 हजार रुपये के चालान काटे गये हैं।
इसे भी पढ़ें-अमीरजादों ने ऐसे उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, मंडप से पहले बारात पहुंची थाने

क्या है पूरा मामला
रविवार रात सेक्टर-37 के पास कार के काफिले का राहगीरों ने वीडियो बनाया। जिसमें तेज रफ्तार कार में हूटर बजाते और सड़क पर नोट लूटाने का वीडियो सामने आया। इस वीडियो को कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को भेज दिया। वीडियो देखते ही हरकत में आए डीसीपी ट्रैफिक ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस को पता चला कि ये वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रहे हैं। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने गौर चौक पर कार के काफिले को रुकवाया और तत्काल पांच वाहनों को सीज कर दिया। जिसे बाद में बिसरख थाने ले जाया गया। इन वाहनों को सीज करने के साथ 35 हजार रुपए के चालान काटे गये थे। पुलिस को पता चला था कि कुछ और वाहन भी इस काफिले में शामिल थे। जिनकी पहचान कर बाद में कार्रवाई की गई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025