Greater Noida: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से रहा दी है। वहीं, दूसरी ओर बारिश जगह-जगह आफत बनकर आई है। दादरी थाना क्षेत्र के छोलस गांव में एक जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। जिसमें 2 मासूम सहित 4 लोग घायल हो गए। वहीं, चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े और सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बारिश की वजह से हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जारचा थाना क्षेत्र के छोलस गांव में शेफाली परिवार समेत रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार तड़के बरसात के चलते शेफाली के मकान की छत गिर गई। हादसे में शेफाली के परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। इनमें शेफाली उसकी पत्नी, बुआ और शेफाली के चार बेटे शामिल है। चीख पुकार की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग भी दौड़ पड़े। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में शेफाली उसकी बुआ और बेटे शान और आलीशान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
3 लोगों की स्थिति सामान्य
पुलिस ने बताया कि ग्राम छोलस में अधिक बारिश होने के कारण सैफू उर्फ सैफ अली के मकान की छत गिर गई। जिसमें सैफू उर्फ सैफ अली (35), बेटा अली खान पुत्र सैफू (2), सोहन (4) को चोट आई है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफू की पत्नी शाहिद उर्फ सैफ अली (34), शान (8), तैमूर (3) की स्थिति सामान्य है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025