Greater Noida West: सैकड़ो फ्लैट खरीदार मालिकाना हक के लिए परेशान हैं। अपने आशियाने का हक पाने के लिए पूरे सप्ताह काम करने के बाद अवकाश के दिन रविवार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसी कड़ी में 47 वें हफ्ते भी फ्लैट खरीदारों ने ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
कब होगी रजिस्ट्री?
लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके साथ ही खरीदारों ने फ्लैट की रजिस्ट्री करने और पजेशन देने की मांग की। ख़रीदारों का कहना है कि सरकार उनके घरों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरु करवाए। लोगों ने कहा कि बिल्डर, बैंक और प्राधिकर ने मिलकर उन्हें लूटा है। लोगों ने सरकार से पूछा है कि कब होगी रजिस्ट्री और बिल्डरों की गलती की सजा खरीदारों को क्यों दी जा रही है। लोगों ने कहा कि उनपर अत्याचार बंद किया जाए।
इन सोसाइटियों के लोग प्रदर्शन में हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज 3, आरसिटी रेजिंसी पार्क, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, ऐपेक्स गोल्फ एवेन्यू, एक्वा गार्डन, संस्कृति, यूनिटेक यनिवर्ल्ड, आम्रपाली के विभिन्न प्रोजेक्ट सहित कई प्रोजेक्ट के घर ख़रीदारों शामिल हुए।
Greater Noida: मेट्रो, रजिस्ट्री, आईआरपी की मनमानी और रुके प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग को लेकर घर खरीददार लगातार प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति चौराहे पर एक साल से ज्यादा समय से घर खरीददार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले घर खरीददारों ने जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया था। अब घर खरीददार भूख हड़ताल करने का भी प्लैन बना रहे हैं।
'अब तक नहीं हुई सुनवाई'
पिछले 10 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सफल प्रदर्शन के बाद अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के घर खरीददार आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। रजिस्ट्री, मेट्रो, रुके प्रोजेक्ट शुरू करने की मांग को लेकर घर खरीददार आने वाले दिनों में भूख हड़ताल करने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को भी घर खरीददारों ने एक मूर्ति चौक पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि भूख हड़ताल पर विचार किया जा रहा है। लगातार मांगों से सरकार को अवगत करा रहे हैं, लेकिन समाधान अभी तक नहीं मिला है।
भूख हड़ताल करने को मजबूर
विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहना है कि नए साल में भूख हड़ताल पर सभी लोगों से राय ली जा रही है। सभी तैयार हैं कि मांगों के समर्थन में हमें जल्द से जल्द भूख हड़ताल करनी चाहिए। नेफ़ोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार, राजकुमार, रोहित मिश्रा, महेश यादव, रवींद्र सिन्हा, आरसी भट्ट, अंबिका सिंह, सुधांशु किशोर, वीके सक्सेना, समीर भारद्वाज, सुमन लता, अंबिका सिंह, शिव सुथर का कहना है कि नेताओं ने मेट्रो पर लगातार ठगा है। हर चुनाव में वादा किया जाता है, लेकिन मेट्रो को लेकर कोई काम नहीं होता दिख रहा है। अब हम वादों के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
लगातार विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे अनिल रात्रा, अजय कठुरिया, गंगेश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, सोनपाल गुप्ता का कहना है कि रुके प्रोजेक्ट में काम नहीं हो रहे। रजिस्ट्री पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। आखिर कब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर बना रहेगा। सभी लोगों का कहना है सरकार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ सौतेला व्यवहार बंद करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सभी लोगों ने कहा है कि हम एकजुट रहेंगे और किसी भी हालत में अब नहीं रुकेंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025