नोएडा पुलिस लगातार बदमाशों और भूमाफियाओं पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में नोएडा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. पुलिस ने 25 हजार के इनामी भूमाफिया पप्पू यादव को धर दबोचा है. बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू यादव पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं.
गरीबों से प्लाट बेचने के नाम पर ठगी कर ऐंठता था रुपये
दरअसल नोएडा पुलिस ने कुछ दिन पहले सर्फाबाद में एक घर पर रेड मारी थी. मगर पुलिस के आने की खबर लगते ही आरोपी पप्पू यादव फरार हो गया. जिसके बाद से पुलिस ने पप्पू की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी. जिसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पप्पू यादव की गिरफ्तारी की जा सकी. नोएडा के फेस टू थाना पुलिस ने हापुड़ जिले छिजारसी टोल प्लाजा से पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लाट बेचने के नाम पर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करता था. साथ ही गरीबों द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था.
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश के पास से पुलिस ने 52 सौ रुपये नगदी और एक सोने की अंगूठी बरामद की है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश लंबे समय से चोरी के कई मामलों में फरार चल रहा था.
चोरी के कई मामलों में वांछित चल रहा था बदमाश
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों के मामले में विशाल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम निठारी काफी समय से वांछित चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम पुलिस उपायुक्त द्वारा घोषित किया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के समान में से एक सोने की अंगूठी और सामान बेचकर जमा की गई 5200 रुपए की नगदी बरामद की है. विशाल के कुछ साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025