Noida: 15 हजार करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा मामले में अब नोएडा पुलिस फरार 7 आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयार कर ली है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही इन आरोपियों के अवैध रूप से चल और अचल सम्पत्ति कुर्क की जाएगी।
25-25 हजार इनाम है घोषित
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने न्यायालय में उपस्थित न होकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। जिसकी वजह से पुलिस इन आरोपियो की संपत्ति कुर्क करेगी. वहीं, पुलिस इस मामले में अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बचे 7 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
यह था मामला
बता दें कि करीब चार महीने पहले कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था. जांच में पता चला था कि आरोपियों ने देश में अलग-अलग जगह फर्जी तरीके से 2660 फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कराया था. इसके बाद इन कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करके लगभग 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का चपत सरकार को लगाया था। इस मामले में अभी तक पुलिस 22 आरोपितों को गिरफ्तार चुकी है.
22 आरोपी अब तक हो चुके हैं गिरफ्तार
वहीं, 9 आरोपियों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने वारंट जारी करके 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। साथ ही कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। पिछले दिनों पुलिस ने दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार लिया था। जबकि सात आरोपी अभी भी फरार है. फरार आरोपियों मे आशीष, बलदेव उर्फ बल्ली, विकास डबास, अंचित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्जित गोयल, रोहित नागपाल शामिल है।
Noida: GST विभाग को 15 हज़ार करोड़ का चूना लगाने के मामले में 7 आरोपियों को भगौड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पेश नहीं होने पर इन आरोपियों को भगौड़ा घोषित किया गया। अब सभी सातों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।
अब तक 25 आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक एक महिला सहित 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि आरोपियों के बैंक खातों में अभी तक 3 करोड़ रुपये सीज कराये गये हैं। बाकी आरोपियों की धड़ पकड़ के प्रयास जारी हैं। फरार चल रहे 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के लिए वारंट जारी किया गया। लेकिन ये आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिसके बाद फरार चल रहे सभी 7 आरोपियों को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही इन पर ईनाम भी घोषित किया गया है।
सेल कंपनियों के जरिए लगाया जा रहा था चूना
दरअसल, जीएसटी विभाग को चूना लगाने के लिए इन आरोपियों ने बकायदा सेल कंपनियां बन ली थी। जिसके जरिए देश भर में जीएसटी विभाग को चूना लगाया जा रहा था। थाना सेक्टर-20 में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025