ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परी चौक के नजदीक 105 मीटर बोड़ाकी एक्सप्रेस-वे के काम को लेकर प्राधिकरण की धीमी गति का हर्जाना रोजाना तमाम लोगों को घंटों फाटक पर इंतजार करके चुकाना पड़ता है। करीब 10 साल पहले 70 फीसदी जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी 105 मीटर का हाईवे बोड़ाकी प्राधिकरण की फाइलों में उलझा हुआ है।
30 मिनट में तय होगा 2 घंटे का सफर
ग्रेटर नोएडा बोड़ाकी एक्सप्रेस-वे एनए91 से जोड़ते हुए जारचा हापुड़ पर सीधा कनेक्ट होगा। वर्तमान समय में मुसाफिरों को ग्रेटर नोएडा आने के लिए 2 घंटे का सफर करना पड़ता है। लेकिन 105 मीटर हाईवे को बनने के बाद लोग 30 मिनट में हापुड़ से ग्रेटर नोएडा पहुंच सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करीब 10 साल पहले 70% जमीन का अधिग्रहण कर चुका है।
जान जोखिम में डाल लोग कर रहे फाटक क्रॉस

लेकिन मौजूदा समय में 105 मीटर हाईवे को लेकर कहा जा रहा है कि इसका काम प्राधिकरण की फाइलों में उलझा हुआ है। रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के लिए लोगों को घंटो तक खड़े रहना पड़ता है। वहीं, टू व्हीलर सवार अपनी जान को जोखिम में डालकर बंद फाटक को पार करते हैं।
अलग-अलग कारणों ने रुकता रहा काम

Aceo आशुतोष द्विवेदी ने 105 मीटर हाईवे को लेकर को लेकर कहा कि इसका काम विभिन्न कारणों से रुकता बीच-बीच में रुकता आ रहा है। जिसमें किसान आंदोलन, कहीं फ्लाई होने के कारण, रेलवे लाइन होने के कारण चीजें सही दिशा में नहीं बढ़ सकी। इसी के साथ ही प्राधिकरण की वित्तीय स्थिती भी समय-समय पर ठीक नहीं रही है। लेकिन जानकारी के मुताबिक, प्राधिकरण के सीईओ ने हाईवे को जल्द पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही हाई-वे का काम पूरा होगा।
नोएडा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां शनिवार को नोएडा पुलिस ने करीब 10 दिन पहले पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की गाड़ियां भी बरामद की हैं।
नोएडा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर को किया गिरफ्तार
नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस ने अन्तर्राज्यीय कुख्यात गिरोह के सरगना समेत कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जो चार पहिया वाहन चुराने में शातिर अपराधी हैं। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजा था। जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से याचिका कर इन्हें 5 दिन की पीसीआर पर लिया। इनकी पहचान खलील, सोनू और मोनू कुमार के तौर पर हुई थी। जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर शनिवार को एक अन्य शातिर चोर को अपने शिकंजे में ले लिया। शानिवार को निशानदेही पर पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अन्नू उर्फ हेमराज पुत्र सतीश कुमार के तौर पर हुई है। अभियुक्त काली मंदिर के पास कांगड रोड पातरान थाना सदर जनपद पटियाला पंजाब का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने एफएनजी रोड के पास स्थित बिसरख पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है और चोरी के 5 चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
5 मिनट में गाड़ी गायब करने का ‘हुनर’
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जगहों से चार पहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि इनके पास key programming pad होते है, जिसे ये ऑनलाइन मंगवाते है। इसी का यूज करके ये गाड़ी की ECM(Electronic content management) मशीन को री-प्रोग्राम कर लेते थे। जिससे नया की-मोड जनरेट करने के बाद गाडी की डुपलीकेट चाबी बना लेते है, जिससे पूरी गाडी इनके कंट्रोल में हो जाती है। इन पूरे प्रकरण में सिर्फ 5-10 मिनट का समय लगता है। चोरी करने के बाद ये शातिर सबसे पहले चोरी किए वाहनों की नंबर प्लेट हटा देते है और किसी सुरक्षित पार्किंग में गाडी को 2-3 दिनों के लिए खडा कर देते हैं। अभियुक्त काफी समय से चोरी की घटनाओं के अंजाम दे रहे थे, इसलिए चोरी में माहिर होने के साथ ही गाड़ी के पेपर, बॉर्डर पार कराना और पुलिस को चकमा देने के पैतरे समझ गए थे।
फिल्मी स्टाइल करते काम पूरा
जैसे फिल्मों में दिखाया जाता है कि खतरे से निपटने के लिए आगे सही कागज वाली गाड़ी चलती है, फिर पीछे चकमा देने का काम होता है। ठीक इसी तरह से सही कागज वाली गाड़ी से साथी आगे चलते और जहां पुलिस चेकिंग होती, उसकी सूचना व्हाट्स-अप के जरिए साथी को दे देते। फिर मौका पाकर वाहनों को अलग-अलग प्रदेशों में बेच देते है। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए वाहनों के खरीददार पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, चेन्नई और नार्थ-ईस्ट प्रदेशों के होते है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025