ग्रेटर नोएडा: IITGNL की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में स्थित हायर अप्लायेंसेज ने पहले चरण की इकाई का निर्माण कर उत्पादन शुरू करने के बाद अब दूसरे चरण की इकाई बनाने का शुरू कर दिया है। IITGNL की एमडी रितु माहेश्वरी और प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दूसरे चरण की इकाई के निर्माण कार्य की आधारशिला रख दी है।

दूसरे चरण में 400 करोड़ का होगा निवेश
कंपनी के मुताबिक दूसरे चरण की विस्तार इकाई में करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश होगा। जिसमें करीब 1000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ये प्लांट करीब एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट में इंजेक्शन मॉल्डिंग और शीट मेटल का निर्माण किया जाएगा। जो की वर्तमान में कार्यरत इकाइयों में ही इस्तेमाल होगा। ये हायर अप्लायेंसेज का चौथा प्लांट है।
1600 करोड़ का कंपनी कर चुकी है निवेश
इससे पहले एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का प्लांट शुरू किया जा चुका है। हायर कंपनी को साल 2018 में 122 एकड़ का भूखंड आवंटित किया गया है। कंपनी प्रथम चरण में लगभग 1600 करोड़ रुपये का निवेश और करीब 2500 लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कर चुकी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025