GREATER NOIDA: हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम हिंडन व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सजग किया गया और डूब क्षेत्र से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
DM ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी और राजस्व के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने डूब में प्रवास कर रहे लोगों का हालचाल जाना और सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे शरणालय में लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए।
लोगों के लिए अलर्ट जारी
इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने डूब क्षेत्र और हिंडन नदी के पास रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते रहे। कई जगह पानी आने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला।
अस्थाई गौशाला भी बनाए गये
जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने इलाके का गहनता से निरीक्षण किया और नागरिकों को बाढ़ से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेक्टर-135 में बनाई गई अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां करीब एक हजार गायों को अभी रखा गया है।
NOIDA: सहारनपुर से हिंडन नदी में पानी छोड़ा गया है। जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हिंडन डूब क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के गलियों और घरों में भी पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से noida-greater noida के डूब क्षेत्र में भरा बाढ़ का पानी @dmgbnagar pic.twitter.com/ng4KylVPZD
— Now Noida (@NowNoida) July 25, 2023
कई गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी
हिंडन नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिसका असर अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा NOIDA के गांवों में (flood) दिखना शुरू हो गया है। कई गांवों में तो लोगों के घर तक डूबने लगे हैं। प्रशासन की मदद से वहां पर लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। सोमवर और मंगलवार को लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाले जाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अधिकारी मनीष कुमार भी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे और लोगों को सकुशल बाहर निकालने के निर्देश दिए गये। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लोगों को बाहर निकालने में जुटी है।
नोएडा-ग्रेनो के कई गांव प्रभावित
आलम ये है कि डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है। नोएडा का सेक्टर-115, 116, 113 और ग्रेटर नोएडा का बिसरख के पास डूब क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। यहां पर लगातार लोग अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
FLOOD UPDATE: ग्रेटर नोएडा में लगातार बाढ़ का असर दिख रहा है। यमुना के बाद हिंडन नदी भी अपने उफान पर है और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। साथ ही अब इसी की वजह से एक यार्ड में खड़ी हुई करीब 300 से 400 गाड़ियां पानी में डूब गई।
greater noida में बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गाड़ियां pic.twitter.com/ZOw0MEptU7
— Now Noida (@NowNoida) July 25, 2023
बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गाड़ियां
हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां पर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। मंगलवार को भी हिंडन का जलस्तर और ज्यादा बढ़ गया। जिससे सुतयाना गांव के पास बने हुए एक यार्ड में पानी पहुंच गया। यार्ड में करीब 300 से 400 गाड़ियां खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि ये ओला कैब कंपनी का यार्ड है, जहां पर क़िस्त ओर इंश्योरेंस से खींची हुई गाड़ियों को लाकर खड़ा किया जाता था।अब ये गाड़ियां पानी में डूब रही हैं।
NOIDA RAIN UPDATE: हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भी डूब क्षेत्र और बाढ़ वाले गांवों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इस काम में जिला प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीम दिन रात जुटी हुई है। प्राधिकरण के CEO लोकेश एम ने DM मनीष कुमार वर्मा के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे।

लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग
यमुना और हिंडन नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित अस्थाई शिविर बनाए गये हैं। जहां पर प्रभावित लोगों को पहुंचाया जा रहा है। जिले में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित परिवारों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को मदद मिल रही है या नहीं, इसका निरीक्षण करने CEO लोकेश एम और DM मनीष कुमार वर्मा पहुंचे।

लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
दोनों अधिकारी सेक्टर-142 के पास स्थित सुत्याना गांव पहुंचे, जहां पर स्थिति का जायजा लिया। यहां पर ग्रामीणों से अपील की गई कि वो सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। शिविरों में लोगों के लिए रहने, खाने, बिजली, साफ-सफाई और मेडिकल की सुविधाएं अच्छे से उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों के निर्देश दिया कि हिंडन नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
गौशाला का भी किया निरीक्षण
यहां से दोनों अधिकारी सेक्टर 135 में बनाए गये अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में रखे गए पशुओं के रहने के लिए साफ-सुथरा स्थान, चारे और मेडिकल सुविधाएं मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराईं जाए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर नोडल अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाए और प्रभावित परिवारों के लिए जो सुरक्षित अस्थाई शिविर स्थल बनाए गए हैं, उनमें मिलने वाली सुविधाओं की भी मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करें कि वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं, खानपान तथा मेडिकल सुविधा प्रवास कर रहे लोगों को मानकों के अनुरूप प्राप्त होती रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025