ग्रेटर नोएडा: बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। दनकौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 30 हज़ार की नकदी समेत लाखों का सामान जब्त किया गया है। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल और ज़रुरी दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
कैसे करते थे धोखाधड़ी ?

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राहकों को उनकी बंद पॉलिसी को शुरू करने का झासा देते थे। खुद की पहचान छिपाने के लिए ये अपना नाम बदलकर ग्राहकों से मिलते थे। जिसके बाद फर्जी मोहर लगाकर उनको अपने झासे में लेते थे।
ग्रेटर नोएडा: शिव नादर यूनिवर्सिटी गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोप है कि इन आरोपियों ने मृतक छात्र को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। इसके बदले में आरोपियों ने मृतक छात्र अनुज कुमार को 35 हजार नगद भी दिया था।

क्या है पूरा मामला?
बीते 18 मई को मृतक अनुज ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। आरोप है कि मृतक छात्र के दोस्तों ने ही उसे हाथियार खरीदने के लिए पैसे की मदद की थी। जिस रकम से मृतक अनुज ने पिस्तौल की ख़रीद की थी।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लूट के सामान बरामद
बताया जा रहा है आरोपी ज्वैलरी और बाइक लूटकर भाग रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो आरोपियों का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस के अनुसार जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो वो भागने लगे और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब रहा।
नोएडा: लूट और हत्या के महज कुछ घंटे बाद ही ईकोटेक-3 ecotech-3 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डॉक्टर की नाबालिग बेटी की हत्या के बाद लूट murder की वारदात को अंजाम दिया था। रास्ते में आरोपी ने पुलिस को भी चकमा देकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुठभेड़ में घायल
बताया जा रहा है जिस वक्त आरोपी को लेकर पुलिस लूटे सामान को बरामद करने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बनाया, पुलिस के मुताबिक जैसे ही आरोपी को गाड़ी से बाहर निकाला गया, उसी वक्त उसने दारोगा का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। हालांकि उसका ये प्रयास सफल नहीं हो पाया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। आरोपी को पैर में गोली लगी। जिसे दबोचकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुराना सुत्याना में आरोपी ने अपने ही दोस्त डॉक्टर के घर पर लूट की मंशा से घुसा था। लेकिन घर में डॉक्टर की नाबालिग बेटी पहले से ही मौजूद थी। बताया जा रहा है डॉक्टर की बेटी ने आरोपी को पहचान लिया, तो उसने डॉक्टर की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और घर में रखा लाखों की नकदी, जेवर लेकर फरार हो गया था।
पीड़ित डॉक्टर का दोस्त था आरोपी
बताया जा रहा है आरोपी और डॉक्टर के बीच पहले से अच्छे संबंध थे। दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना भी था। जानकारी के मुताबिक आरोपी को डॉक्टर के बारे में पहले से ही बहुत कुछ पता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से करीब साढ़े 7 लाख की नकदी और लाखों के जेवरात बरामद कर लिये गये हैं।
डॉक्टर को आरोपी पर था शक
पीड़ित डॉक्टर को आरोपी पर शक था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूटे सामान की बरामदगी के लिए उसे अपने साथ ले जा रहा था। जहां उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश थी।
ग्रेटर नोएडा: Greater noida करोड़ों के चिटहेड़ा भूमि घोटाले Land mafia में दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लेखपाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने जेवर से गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साल 1997 में भूमाफिया यशपाल तोमर और उसके गैंग ने चिटहेड़ा गांव में एससी और पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले किसानों से जमीन के पट्टे हड़प लिये थे। आरोप है कि भूमाफिया ने ना सिर्फ किसानों के जमीन हड़पे बल्कि उनसे मारपीट और गाली गलौच भी की। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई।
लेखपाल भी भूमाफिया के साथ था शामिल
साल 2023 के मार्च महीने में एक बड़ा भूमि घोटाला पुलिस के संज्ञान में आया था। आरोप है कि लेखपाल शीतला प्रसाद ने भूमाफिया यशपाल तोमर के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का भूमि घोटाला किया था। आरोपी शीतला प्रसाद मूल रूप से भदोही जिले के शीतामढ़ी का रहने वाला है। चिटहेड़ा भूमि घोटाले में पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। तब से आरोपी शीतला प्रसाद फरार चल रहा था।
जांच में आरोप सही मिलने के बाद कार्रवाई
आरोप है कि भूमाफिया ने जमीन को हड़पकर उसे ऊंची कीमत पर बेंच दी थी। इस मामले में पीड़ित किसानों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच की थी। रिपोर्ट के आधार पर यशपाल तोमर और उसके गर्गों के खिलाफ दादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने भूमि घोटाले में दर्ज मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी SIT बनाई थी।
GREATER NOIDA: नॉलेज पार्क थाना (KNOWLEDEGE PARK) पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद नोएडा के सेक्टर-153 के एक होटल के पास से पकड़ा।

पुलिस से बदमाश की मुठभेड़
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-153 में लूट का आरोपी केशव प्रसाद आया हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उसने टीम को देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली। जिसके बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस को आरोपी के पास से अवैध हथियार और खोखे बरामद किये गये हैं।
लूटपाट की कई वारदात में था शामिल
आरोपी केशव बुलंदशहर के उटरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लूट के कई वारदात में शामिल था। जिसके चलते उस पर ईनाम भी घोषित किया गया था।
GREATER NOIDA: महिला की आत्महत्या के बाद दनकौर कोतवाली के बाहर लोगों का बवाल देखने को मिला। बुधवार शाम गांव वाले महिला का शव लेकर कोतवाली पहुंच गये और शव को कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया।
क्या है पूरा मामला?
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि माननीय न्यायालय ने सीआरपीसी के अंतर्गत थाना दनकौर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया था। आदालत के आदेश पर IPC की धारा 363, 366, 328 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा चार लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया गया था। इस मामले की विवेचना एसआई राम भजन सिंह कर रहे थे। इसी अभियोग से संबंधित आरोपी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पंजीकृत अभियोग को खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
GREATER NOIDA: दो गाड़ियों में मामूली टक्कर के बाद रोडरेज की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां दबंगों ने पहले एक युवक का उसके घर तक पीछा किया, फिर धारदार हथियार से पूरे घर पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बीच बचाव कर रही महिला भी घायल हो गई।

कैसे हुई पूरी घटना?
ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतवीर की कार की दबंगों की कार से मामूली टक्कर हो गई थी। जिसके बाद दबंगों ने सतवीर पर हमला बोल दिया। किसी तरह से सतवीर वहां से भागकर अपने घर पहुंचे लेकिन दबंगों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर दबंग सतवीर के घर पहुंचे और उनके घर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें सतवीर और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बीच बचाव कर रही महिला भी इस हमले में घायल हो गई।
एक आरोपी गिरफ्तार
वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर कासना थाना पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष एक दूसरे के पहले से परिचित हैं। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025