नोएडा: इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसका असर अब प्लेन इलाके में भी दिखने लगा है। लगातार बारिश से नोएडा (Noida Flood) में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 124, 125 और 135 में दस फीट से ज्यादा पानी भर गया है। इन सेक्टरों में पानी भरने के कारण सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नोएडा पुलिस पिछले 3 दिनों से फंसे लोगों और मवेशियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार की देर रात नोएडा पुलिस के आला अफसर रेस्क्यू करने में जुटे रहे। शुक्रवार की सुबह होते ही जिले के तीनों डीसीपी जल प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अब तक 2 हजार गौवंश और करीब 700 महिलाओं, पुरूषों और बच्चों को बाढ प्रभावित एरिया से रेस्क्यू किया जा चुका है।
पुलिस के आला अफसरों ने संभाली कमान
पुलिस कमिश्नरेट से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर स्वयं नजर रख रही हैं। तीनों जोन के डीसीपी और एडीसीपी को लगातार जल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पीड़ितों की मदद करने का आदेश दिया है। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस वालों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया है। जिसमें स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ की टीम और फायर सर्विस के अधिकारी व कर्मचारियों निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार को डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी नोएडा और एसीपी-1 नोएडा ने सेक्टर-126, सेक्टर-127, ग्राम नंगला वाजिदपुर, ग्राम असगरपुर में भ्रमण किया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने जल प्रभावित ग्राम मकनपुर खादर, मकनपुर बांगर, लतीफपुर, अट्टा गुजरान, अट्टा फतेहपुर और नवरंगपुर गांव का निरीक्षण किया है। गांव के आसपास यमुना के खादर में झोपड़ी, आवास और ट्यूबवेल आदि में जो लोग रह रहे हैं, उन्हें निकाला गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025