GREATER NOIDA: पुलिस और एक ईनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चौगानपुर गोलचक्कर के पास का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश बाइक से सूरजपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और सामने से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में लगी गोली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान रमजान के रूप में हुई है, जो बागपत जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के पास से 78 हजार रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।
कैंटर चोरी के आरोप में था फरार
जांच में आरोपी के बारे में पता चला कि वो एक कैंटर गाड़ी चोरी के मामले में भी शामिल था। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
NOIDA/GREATER NOIDA: प्रदेश भर में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार से अलग-अलग कार्यक्रमों की शुरूआत होने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पहले चरण में 'पंच प्रण' के जरिए स्वाधीनता की अलख पूरे प्रदेश भर में जगाई जाएगी।

सभी थानों और कार्यालयों में 'पंच प्रण' की शपथ
आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का सम्पूर्ण देश में उत्सवी ढंग से आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना, कार्यालयों पर अमृत के पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई।

इन पांच प्रणों की शपथ
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई।
GREATER NOIDA: बीटा-2 थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो सीधे-साधे लोग से उनका ATM बदलकर उनके रुपये निकाल लेता था। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान गौरव बंसल के रूप में हुई है। गौरव बंसल पर पहले से 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
ऐसे बदल लेते थे ATM
इस गैंग की रडार पर सीधे-साधे लोग होते थे, जो उनको अपनी बातों में उलझाकर उनका ATM बदल लेते थे। उनका एटीएम बदलने के बाद उसमें से जमा रकम को निकाल लेते थे। आरोपी गौरव बंसल को पुलिस ने सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 6 हजार रुपये की नकदी और 6 एटीएम बरामद किये गये हैं।
नशे की तस्करी में भी शामिल था गैंग
ये गैंग सिर्फ सीधे-साधे लोगों को अपनी जाल में फंसाकर उनके पैसे ही नहीं निकालता था, बल्कि ये लोग नशे की तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर में भी मुकदमा दर्ज है।
GREATER NOIDA: बीटा-2 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कैब से गांजा सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया है। जो अपनी कार से गांजे की तस्करी करता था।
दिल्ली-NCR में गांजे की सप्लाई
बीटा-2 पुलिस ने कैब से गांजा ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कैब से 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा गांजे की सप्लाई दिल्ली-NCR में अलग-अलग जगहों पर की जाती थी।
Greater Noida: दीपावली से पहले पटाखे बनाने का काम जोर पकड़ने लगा है। कई जगह पर बिना लाइसेंस पटाखे बनाए जा रहे हैं। जहां प्रदूषण और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया जाता है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एक पटाखा बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री में छापा मारा गया।
अवैध पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में छापा
मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। जहां अवैध पटाखे बनाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में छापे के दौरान दो आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की चौहान और समीर चौहान के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने अवैध पटाखे भी जब्त किये।
Greater Noida: महिला को घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लूटे गये एक लाख 7 हजार में रुपये, ज्वैलरी, मोबाइल बरामद कर लिये गये। आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्टल के साथ चोरी की कार को जब्त किया गया।
Greater Noida West में महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को बिसरख थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। @noidapolice @DCPCentralNoida pic.twitter.com/eHpt7ycATC
— Now Noida (@NowNoida) October 11, 2023
पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चेकिंग प्वाइंट से गुजर रही एक कार को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वो अपनी कार लेकर भागने लगे। पुलिस जब आरोपियों को पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गये। जिन्हें बाद में पकड़ इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
तीन दिन में लूट की वारदात का खुलासा
बिसरख थाना पुलिस ने तीन दिन पहले एक महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। तीन दिन पहले बदमाशों ने अहमदाबाद गांव में एक घर में घुसकर पहले महिला को बंधक बनाया, जिसके बाद उसके घर में रखे एक लाख 54 हजार रुपये की नगदी, ज्वैलरी और मोबाइल लूट लिये थे।
Greater Noida: बीटा टू थाना पुलिस ने 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के रोकने पर बदमाश ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, नाटो की मंडिया का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश अनिल उर्फ मल्ला पर 10000 का इनाम घोषित था। बीटा टू थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर बीटा टू थाना पुलिस सुपरटेक गोल चक्कर के पास चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक पर संदिग्ध बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का इशारा किया बदमाश ने रोकने के बजाय बाइक को दौड़ा दी। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
चोरी के मामले में फरार चल रहा था बदमाश
इसके बाद पुलिस ने बचते बचते जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश अनिल उर्फ माला के पैर में लग गई और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़ा गया घायल बदमाश चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पकड़े गए घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Noida/Greater Noida: थाना फेस 3 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से दो मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई है। शुक्रवार को फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मोबाइल छिनैती करने वाले विष्णु राय पुत्र ऋषिकेश राय व तस्लीम पुत्र सलीम को गढी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

पटाखे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
इसी प्रकार दादरी पुलिस ने शनिवार को श्याम कुमार मय 43 कार्टून पटाखे के साथ मोहल्ला ठाकुरान स्थित गोदाम से गिरफ्तार किया है। श्याम कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी अवैध रूप से पटाखे का कारोबार रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है।
Greater Noida: एक बार फिर ग्रेटर नोएडा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। थाना बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 4 बदमाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे।
एटीएस गोल चक्कर के पास हुई फायरिंग
ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एटीएस गोल चक्कर के पास थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गाजियाबाद निवासी सोनू, हंशार, अब्दुल मालिक और ग्रेटर नोएडा निवासी शहजाद को गोली लग गई। जिससे चारों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

4 तमंचे के साथ लूट के पैसे और मोबाइल बरामद
बदमाशों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, 4 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस, लूट गये तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, चैक बुक, 20,500 रूपये नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त पेचकस, प्लास, कार बरामद हुई है। डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे नगदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते हैं। इसके साथ ही पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida West: दूध और अंडे देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय ने एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास किए। घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक वन सोसायटी की है। जहां युवती को घर में अकेला पाकर डिलीवरी ब्वॉय के दुष्कर्म के प्रयास किये। जब युवती ने विरोध किया तो डिलीवरी ब्वॉय ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने पिटाई के बाद धमकी भी दी। जिसके बाद वहां से चला गया। डिलिवरी ब्वॉय की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती अपनी बहन के मंगेतर के साथ ईको विलेज वन में रह रही थी। बताया जा रहा है उसकी बहन का मंगेतर किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान युवती ने घर पर अंडे और दूध ऑर्डर किये थे। जब डिलीवरी ब्वॉय उसके घर पहुंचा तो युवती घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवत की विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला बोल दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025