Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद शाहबेरी में अवैध निर्माण जारी है। अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करवाने पर तीन बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर 20 से अधिक दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। अवैध रूप से रात में दुकान का निर्माण करवाने पर गणेश इंफ्राटेक बिल्डर के मालिक सचिन और अतुल जिंदल पर केस दर्ज किया गया है।
रोक के बावजूद निर्माण कार्य जारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक नाजिम खान ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में शाहबेरी गांव आता है। सुप्रीम कोर्ट ने यहां निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। इसके बावजूद प्राधिकरण को बिना जानकारी दिए बिल्डर निर्माण कार्य करवा रहा है। इन्हें अवैध निर्माण करने से कई बार रोका गया है।
अवैध निर्माण भवन गिरने से 9 लोगों की हुई थी मौत
बिसरख कोतवाली में आईपीसी की धारा-188 और 447 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। शाहबेरी में पांच साल पहले दो अवैध भवन गिरने से 9 लोगों की जान गई थी। यहां हुए हादसे के बाद अब तक 90 से अधिक अवैध निर्माण के केस दर्ज हो चुके हैं। इसी मामले में बिल्डर के साथ अन्य आरोपियों को गैंगस्टर के केस में जेल भी भेज गया है।
बिना अधिकारियों के सहमति के कैसे बदला लैंडयूज
आरोप है कि लैंडयूज बदलकर अवैध निर्माण किया गया है। सवाल ये उठता है कि लैंडयूज किसने बदलवाया। बिना प्राधिकरण के अधिकारियों के सहमति के शाहबेरी में लैंडयूज कैसे बदल गया। इससे पहले भी शाहबेरी में हुए अवैध निर्माण पर अधिकारियों के मिलीभगत के आरोप लग चुके हैं। वहीं अब इस मामले पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि अगर इसमें अधिकारियों की सहभागिता मिलती है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज करवाए जाएंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025