Greater Noida west को यूँ ही समस्याओं का शहर नहीं कहा जाता, यहाँ आए दिन कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहती है। हाल ही के दिनों में यहाँ कुत्तों के हमले में बढ़ोतरी देखने को मिली है, अभी कुछ दिन पहले एक बड़ी सोसायटी में आवरा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया था, अब बिसरख़ थाना क्षेत्र के आम्रपाली सेनचुरियन सोसायटी में कुत्तों का आतंक देखने को मिला।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है सोसायटी में रहने वाली बुजुर्ग महिला सोसायटी में टहल रही थी, इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड नए महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए पहले बुजुर्ग महिला अपने कपड़े से दूर भगाने की कोशिश करते दिखी, लेकिन देखते ही देखते महिला की तरफ़ दो और कुत्ते झपट्टे लगाते दिखे। जिसके बाद सोसायटी के दूसरी तरफ़ महिला आवाज़ लगाते भागती दिखी।
सीसीटीवी में क़ैद हुई घटना
बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के हमले की पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी में क़ैद हो गई। जान बचा कर भागती दिख रही बुजुर्ग की जान तब बच पाई, जब कुछ लोग आवाज़ लगाते महिला को बचाने को भागे, जिसके बाद कुत्तों के झुंड से महिला की जान बच सकी।
पहले भी हो चुकी है हमले की घटना
इस सोसायटी में ये पहली बार नहीं है, इसके पहले भी कुत्तों के हमले की घटना इस सोसायटी में घट चुकी है। क़रीब एक महीने पहले इसी जगह पर कुत्तों के झुंड ने सोसायटी में काम करने वाली मेड पर हमला कर दिया था। मेड पर कुत्तों के हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025