आज यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें तमाम बच्चों द्वारा सफलता प्राप्त की है। वहीं नोएडा की रहने वाली वरदाह खान ने यूपीएससी की परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली वरदाह खान नोएडा के सेक्टर 82 स्थित विवेक विहार में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और पहले अटेम्प्ट में जहां वरदाह खान प्री की परीक्षा भी पास नहीं कर पाई। वहीं अपने दूसरे प्रयास में ही वरदाह खान ने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की है।
सोशल मीडिया का पॉजिटिव इस्तेमाल कर UPSSC की तैयारी की
वरदाह खान ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का पॉजिटिव इस्तेमाल कर यूपीएससी की तैयारी की पहले प्री निकाला, फिर मेंस और इंटरव्यू में भी अच्छे नंबर हासिल कर ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की है। वरदाह खान का कहना है कि उनकी प्राथमिकता फॉरेन सर्विसेज में है। ट्रेनिंग प्राप्त कर वह ऐसे काम करेंगे जिससे भारत देश की छवि विश्व में और ज्यादा चमक सके। उन्होंने 8 से 9 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके परिवार जनों और दोस्तों का भी काफी सहयोग रहा। जो उन्हें समय-समय पर मोटिवेट करते रहे। आपको बता दें कि मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली वरदाह खान ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा प्रयागराज से ही की। वही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। कुछ महीने कॉर्पोरेट में काम करने के बाद सिविल सर्विसेज में जाने का मन बनाया और अपने दूसरे ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर ली।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025