कभी-कभी कुछ दिन हमारे लिए यादगार होते हैं जिन्हें हम कभी भी नहीं भूल सकते। वैसे ही ग्रेटर नोएडा के लोग शायद आज का दिन कभी ना भूल पाएं खासकर वो लोग जिनका अच्छा खासा नुकसान हुआ है। आप भी सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं आज बुधवार के दिन ग्रेटर नोएडा में तीन जगहों पर भीषण आग लगने से तबाही का मंजर दिखाई दिया। लोगों का लाखों का नुकसान भी हुआ। तो आइए एक नजर में जान लेते हैं कि आज के दिन आग ने कितनी तबाही मचाई।
पहली घटना: गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग
ग्रेटर नोएडा में गौर सिटी के पास बुधवार सुबह एक ढाबे में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबे में आग लगने से आसमान में काला धुआं छा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। फर्नीचर और ढाबे सहित छह दुकानों में आग लगी है। आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दूसरी घटना: ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल के कर्मी मौके पर पहुंच और जैसे तैसे आग पर काबू पाया। कहा जा रहा है कि आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई है।
तीसरी घटना: इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग
ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक गत्ते बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारण उठी धुएं की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों को मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025